श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 जुलाई 2026
क्षेत्र के गांव बापेऊ में राउमावि के छात्रों ने आज शिक्षकों की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गेट पर ताला लगा कर बाहर बैठ गए और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल में शिक्षक लगाने की मांग की । ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि ज्ञानाराम ने बताया कि कुछ शिक्षको का तबादला हो गया है और कई शिक्षक डेपुटेशन पर अन्यत्र कार्यरत हैं इसको लेकर बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और बच्चों द्वारा आज इस तरह का प्रदर्शन करने की जानकारी मिली है । इसको लेकर उच्च अधिकारियों से भी बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि बच्चों के शिक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग को इस पर जल्द फैसला लेना चाहिए ।












