श्रीडूंगरगढ टुडे 24 अक्टूबर 2026
बिग्गा बास स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के अवसर पर बालाजी महाराज का अभिषेक भव्य श्रृंगार,हवन ,ज्योत एंव 121 किलो खीर का भोग व 11 मतिरों का भोग अर्पित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कल रविवार रात्रि 8:15 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। जिसमें गायक कलाकार मुकेश सेवग ( मुक़सा बिग्गा) अशोक पुजारी तोलियासर अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे
मंदिर के पुजारी महावीर प्रसाद ओझा ने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार सुबह 10:30 बजे महाआरती होगी, जबकि शाम 4 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

