श्रीडूंगरगढ टुडे 29 जुलाई 2026
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हीरेंद्र कौशिक के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा बीकानेर देहात की साइबर योद्धा (सोशल मीडिया) टीम की घोषणा की है।
बीकानेर संभाग सोशल मीडिया संयोजक कोजूराम सारस्वत ने बताया कि नवगठित साइबर योद्धा टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य करेगी। साथ ही आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में संगठन की डिजिटल रणनीति को मजबूती प्रदान करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जारी सूची के अनुसार दीनदयाल जाजड़ा को बीकानेर देहात का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
जिला सह संयोजक
– तेजपाल सिंह
– नानूराम कुमावत
– ललित चारण
– श्रवण सारस्वत
जिला सदस्य
– रामचन्द्र दैया
– सुरेश जोशी
– वेद प्रकाश जाजड़ा
– ओमप्रकाश सैन
– लखविंदर सिंह करनवाल
– राधे शर्मा
– धनराज सोनी
विधानसभा वार नियुक्तियां
श्रीडूंगरगढ़
– संयोजक: सुखवीर भार्गव
– सह संयोजक: पवन सारस्वत
खाजूवाला
– संयोजक: हरिकिशन अग्रवाल
– सह संयोजक: पीयूष सोमानी
कोलायत
– संयोजक: समुन्द्र सिंह
– सह संयोजक: दीवान सिंह
लूनकरणसर
– संयोजक: प्रदीप सारस्वत
– सह संयोजक: रामलाल कुम्हार
नोखा
– संयोजक: रविंद्र सिंह
– सह संयोजक: रामनिवास
बीकानेर संभाग सोशल मीडिया संयोजक कोजूराम सारस्वत ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम संगठन की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों पर भाजपा की सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित करेगी तथा आगामी चुनावों में संगठन की विजय यात्रा को नई गति प्रदान करेगी।



