श्रीडूंगरगढ टुडे 16 सितंबर 2026
क्षेत्र के गांव रिड़ी के पास बुधवार को कुछ देर पहले एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार रामदयाल पुत्र नोरंग नाथ निवासी रिड़ी घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व घायल को श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।



