श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 जुलाई 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धर्मास में 8 व 9 जुलाई को दो दिवसीय बालाजी कबड्डी प्रतियोगिता सीजन-2 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं व खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है इसको को लेकर कबड्डी मैदान पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस दौरान गणमान्य नागरिक तोलाराम जाखड़, पवन सरपंच एवं ओम जाखड़ (प्रधानाचार्य) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 350 रुपये एंट्री फीस रखी गई है।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹ 5100 व उपविजेता को ₹ 3100 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा
प्रतियोगिता शाम 6:30 बजे से शुरू होगी प्रतियोगिता के सभी मैच दोनों दिन शाम से रात तक खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयोजन समिति के अनुसार नियम व शर्ते:-
🔹वजन सीमा 60kg होगी।
🔹एक खिलाड़ी एक ही टीम में खेल सकेगा
🔹 खिलाड़ियों को पहचान पत्र व आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
🔹रेफरी एवं आयोजन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
🔹 साथ किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या विवाद की स्थिति में संबंधित टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।
आयोजन के प्रबंधक लालूसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी एवं टीमें अधिक जानकारी के लिए 7410872878, 9016829668, 8003194511 पर संपर्क कर सकते हैं।





