श्रीडूंगरगढ टुडे 26 जुलाई 2026
तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा शनिवार को महिला मंडल भवन में दोपहर 2 से 4 बजे तक की समयावधि में महिलाओं के लिए “बातों में है जादू” (द आर्ट ऑफ मीनिंगफुल कम्युनिकेशन) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। कार्यशाला में कुल 25 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमे महिला मंडल की महिलाओं सहित माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की।

इस कार्यशाला मोटीवेशनल स्पीकर एवं कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग की नेशनल ट्रेनर श्रीमती खुशी कोठारी(बैंगलोर )ने विषय पर प्रशिक्षण दिया। खुशी कोठारी ने प्रभावी संवाद की कला पर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि व्यक्ति का व्यक्तित्व उसकी संवाद शैली से परिलक्षित होता है।
सही समय पर सही शब्दों का चयन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति न केवल रिश्तों को मजबूत बनाती है, बल्कि जीवन और कार्यक्षेत्र में सफलता का मार्ग भी प्रशस्त करती है। उन्होंने संवाद को प्रभावी बनाने के व्यावहारिक सूत्र साझा किए तथा विभिन्न गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को संवाद कौशल की बारीकियों से अवगत कराया

इस 2 घंटे की कार्यशाला में सुंदर एवं व्यवस्थित रूप से महिलाओं को बाते करने की सही कला एवं उपयोगिता के बारे में बताया। इस कार्यशाला में अनेक मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी हुई। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। अपने फीडबैक में महिलाओं ने कहा कि समय समय पर इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए।
कार्यक्रम के अंत में तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्ष मधु झाबक ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री अंबिका डागा ने किया



