श्रीडूंगरगढ़ | बुधवार को वार्ड 28 के वार्डवासियों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न बुनियादी और विकास संबंधी समस्याओं को लेकर पार्षद व पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी को एक ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से वार्ड में जल्द से जल्द आवश्यक कार्य करवाने की मांग की है।
प्रमुख मांगें:
- पेयजल व्यवस्था: 8 नवंबर बूस्टर से बजरंग तावणियां के घर तक नई पानी की लाइन डाली जाए।
- सड़क व चैंबर सुधार: कालूसिंह की चक्की के पास बने चैंबर का लेवल सही करवाया जाए और सीताराम नाई के घर से बजरंग व्यास के घर तक तोड़ी गई सड़क को ठीक किया जाए।
- रोड लाइट व विद्युत कार्य: मुकेश सिखवाल के बाड़े के पास स्थित पोल पर एलईडी रोड लाइट लगवाई जाए, ब्राइट फ्यूचर स्कूल के निकट लगा ट्रांसफार्मर हटवाया जाए, तथा संस्कार स्कूल के चौराहे से गौशाला तक स्विच वायर लगाकर लाइट की व्यवस्था की जाए।
- खुर्राह व नाला निर्माण: झीलूराम पुगलिया के घर से मुकेश सिखवाल के बाड़े तक खुर्रे का निर्माण करवाया जाए तथा मांगीलाल जाट के घर से जगदीश स्वामी के घर तक पानी की निकासी के लिए 2 फीट का नाला डलवाया जाए।
- सफाई व जल निकासी: वार्ड 28 की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इसके साथ ही, श्यामसुंदर डागा के घर के सामने नाली से चैंबर तक जाने वाली नाली को ठीक करवाया जाए और सुभाष चौक की छह-सात गलियों में नाली के पानी की निकासी की समस्या का समाधान किया जाए।

पालिकाध्यक्ष का आश्वासन
वार्डवासियों ने बताया कि ज्ञापन पर सुनवाई करते हुए पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करवाने और कार्य पूरे करवाने का आश्वासन दिया है।
उपस्थिति
इस दौरान ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद दीपक गौतम, लीलाधर ओझा, तीर्थराज नाई, मुकेश सिखवाल, राम चौधरी, आनंद दर्जी, नन्दकिशोर भारद्वाज, विष्णु चौधरी, श्रीकांत सिखवाल, प्रवीण सोनी, सूर्य प्रकाश सुथार, रोहित सिखवाल और राधेश्याम दर्जी सहित कई वार्डवासी उपस्थित रहे।











