श्रीडूंगरगढ टुडे 4 अगस्त 2026
राजकीय उप जिला चिकित्सालय की बदहाल व्यवथा व चिकित्सकों के कथित गैर-जिम्मेदाराना रवैये को लेकर अब सामाजिक संगठनों और आमजन में रोष बढ़ने लगा है। आपणों गांव सेवा समिति ने संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को शिकायत पत्र भेजकर ऑन ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ सख्तकार्यवाही एंव अस्पताल में ड्यूटी के लिए पाबंद किए जाने की मांग की है।
समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, शूरवीर मोदी, मदन सोनी और राज सुथार सहित समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि उपजिला चिकित्सालय में इंमरजेंसी सेवा व्यवस्था बदहाल हालात में है अस्पताल में चिकित्सक समय पर अपनी सीट पर उपलब्ध नहीं रहते, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समिति के अनुसार सोमवार शाम को संस्था द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही मेडिकल टीम को दुर्घटना की पूर्व सूचना दे दी गई थी। करीब 20 मिनिट बाद एक घायल व एक मृतक को अस्पताल लाया गया तो समिति टीम सेवा में मौजूद थी लेकिन ऑन ड्यूटी डॉक्टर नहीं पहुंचे। वही हंगामा होने के 20 मिनिट बाद डॉ ताराचंद जी आये गंभीर घायल को बीकानेर रेफर किया। सेवादारों ने कहा कि गंभीर घायल स्थिति में मरीज के गोल्डन ऑवर में ड्यूटी डॉक्टरों द्वारा की जाने वाली देरी को गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में आता है। इसको लेकर जांच की जानी चाहिए।
वहीं समिति सदस्यों ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में 4 बजे से 10.35 बजे तक एक बार भी ऑन ड्यूटी डॉक्टर नहीं आए और आधा दर्जन से अधिक मामलों में ईलाज मेडिकल टीम ने बिना डॉक्टर किया है, जो ऑन रिकॉर्ड दर्ज है। समिति ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए ऑन ड्यूटी डॉक्टर एवं पीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। समिति का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में भी इस तरह की लापरवाही मरीजों की जान पर भारी पड़ सकती है। इसलिए मामले की जांच कर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

