श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 जून 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-30.06.2026 🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ मंगलवार 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_आज विशेष
चांदी और तांबे का टुकड़ा धन लाभ भाग्य वृद्धि
देते हैं और साथ ही नवग्रह शांति के 15 उपाय
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक…………………30.06.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………….2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर………………………………. श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास…………………………………. आषाढ़
पक्ष……………………………………. .कृष्ण
तिथि……………. .प्रतिपदा. संपूर्ण (अहोरात्र)
वार………………………………… मंगलवार नक्षत्र…………… पूर्वाषाढ़ा. संपूर्ण (अहोरात्र)
चंद्र राशि…………….. धनु. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……………ब्रह्म. अपरा. 3.18 तक / ऐंद्र
करण……..बालव. सायं. 6.33 तक / कौलव
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
सूर्योदय………………..प्रातः 05.45.29 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.24.43 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.39.13
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.21.06
चंद्रास्त………………… 06.16.55 AM पर
चंद्रोदय………………… 07.59.37 PM पर
राहुकाल……. अपरा. 3.59 से 5.42(अशुभ)
यमघंट……… प्रातः 9.10 से 10.53(त्याज्य)
गुलिक.. अपरा.12.35 से 2.18(शुभे त्याज्य)
अभिजित……. मध्या.12.08 से 1.02(शुभ)
पंचक…………………………………. नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)……………….आज है
दिशाशूल…………………………. उत्तर दिशा
दोष परिहार……..गुड़ का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष…………………………….. नहीं है
अन्य व्रत………………………………. नहीं है
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
दिन विशेष………. अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस
दिन विशेष……………… विश्व क्षुद्र ग्रह दिवस
खगोलीय……………………………… नहीं है
सूर्य नक्षत्र….. आर्द्रा – वाहन खर (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……………………………..नहीं है
पंचक…………………………………. .नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. . नहीं है
अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
दिनांक………………………. 01.07.2026
तिथि…..आषाढ़ कृष्णा प्रतिपदा (द्वि) बुधवार
व्रत विशेष……………………………..नहीं है
अन्य व्रत……………………………….नहीं है
पर्व विशेष……………………………. नहीं है
दिन विशेष…………………… डॉक्टर्स दिवस
दिन विशेष…….. 2026 – जुलाई मास प्रारंभ
खगोलीय……………………………… नहीं है
सूर्य नक्षत्र….. आर्द्रा – वाहन खर (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……………………………. नहीं है
पंचक…………………………………. .नहीं है
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है
अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
__🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
चंचल…………. प्रातः 9.10 से 10.53 तक
लाभ………… पूर्वा. 10.53 से 12.35 तक
अमृत…………अपरा. 12.35 से 2.18 तक
शुभ…………….अपरा. 3.59 से 5.42 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
लाभ………………रात्रि. 8.42 से 9.59 तक
शुभ……..रात्रि. 11.18 से 12.35 AM तक
अमृत..रात्रि. 12.35 AM से 1.53 AM तक
चंचल….रात्रि. 1.53 AM से 3.11 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
10.45 AM तक…..पूर्वाषाढ़ा….1……भू
05.28 PM तक…..पूर्वाषाढ़ा….2……धा
12.09 AM तक…..पूर्वाषाढ़ा….3……फा उपरांत रात्रि तक…..पूर्वाषाढ़ा….4…….ढ़ा
राशि धनु – पाया ताम्र__
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
चांदी और तांबे का टुकड़ा धन लाभ भाग्य वृद्धि
देते हैं और साथ ही नवग्रह शांति के 15 उपाय
यूं तो हो या वास्तु या कुछ और हर जगह जीवन को सुखमयी बनाने के कई तरीके बताए गए हैं। वहीं इसी तरह लाल किताब में भी जीवन को सुखमयी बनाने के अनेक उपाय बताए गए हैं।
ऐसे में आज हम आपको लाल किताब के 15 उन उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिनके संबंध में लाल किताब के जानकार एलके श्रीवास्तव का कहना है कि माना जाता है ये उपाय आपके जीवन को खुशियों से भरने के साथ ही आपकी किस्मत को बदलने का भी काम करते हैं।
लाल किताब के 15 उपाय
1-इन उपायों के तहत पीपल, वट, केले और नीम के पेड़ों में नियमित तौर से पानी देना चाहिए, साथ ही सफाईकर्मियों को कुछ पैसे दान करें।
2-माथे पर हर रोज केसर या चंदन का टीका लगाएं।
- सुबह के समय हर रोज हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
4-अपने घर में हमेशा गुड़ रखें और समय-समय पर इसे स्वयं खाएं और अपने परिवार में भी दें।
5-वास्तुदोष दूर करने के लिए कपूर को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। ऐसे में यदि कोई वास्तु दोष सीढ़ी, शौचालय या दरवाजे में हो तो उस स्थान पर एक कपूर रखना चाहिए।
6-कन्याओं को बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां दान करनी चाहिए।
7-हर रोज कुत्ते को रोटी खिलाएं, काले कुत्ते को रोटी खिलाना बहुत अच्छा माना जाता है।
8-धन समस्या से निजात् पाने के लिए हमेशा अपनी जेब में चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अवश्य रखें।
लाल किताब के के मुताबिक लाल किताब के अनुसार चांदी एक चमत्कारी पदार्थ है। ऐसे मे ना केवल चंद्रमा औऱ शुक्र को मजबूती प्रदान करने के लिए बल्कि सुख समृद्धि प्राप्ति के लिए भी चांदी का एक चौकोर टुकड़ा हमेशा जेब में रखना चाहिए।
लाल किताब के अनुसार माना जाता है कि धन संपत्ति में निरंतर वृद्धि के साथ ही कारोबार में आने वाली तमाम बाधाएं चांदी से दूर होती हैं।
इसके अलावा व्यापार, रोजगार और भविष्य में आने वाली सभी बाधाओं को भी जेब में रखा चांदी का चौकोर टुकड़ा दूर करता हैं।
वहीं कुंडली में राहु दसवें भाव में होने पर केतु चौथे भाव में होता है तो इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए भी जेब में चांदी का चौकोर टुकड़ा बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। इसके अतिरिक्त चांदी का चौकोर सिक्का ग्रह नक्षत्रों के बुरे प्रभावों से भी रक्षा करता है।
बढ़ाता है धन की आवक : लाल किताब के अनुसार धन की देवी महालक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए तिजोरी में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखना चाहिए। इसके लिए आप तिजोरी में चांदी की डिब्बी में पानी भरकर भी रख सकते हैं, वहीं पानी सूख जाने पर उसमें फिर से पानी भर कर रख दें। दरअसल माना जाता है कि तिजोरी में चांदी का टुकड़ा रखने से घर में सुख समृद्धि के साथ ही धन की आवक बढ़ती है।
- मंदिर के पुजारी या अपने गुरु को पीला कपड़ा दान करना चाहिए।
- कपूर को सुबह-शाम घर में जलाना चाहिए।
- तांबे का सिक्का कराता है भाग्योदय: लाल किताब के अनुसार जिसकी कुंडली के चतुर्थ भाव में सूर्य हो उसके लिए तांबे का सिक्का गले में धारण करना, सबसे उचित माना गया है। दरअसल माना जाता है कि तांबे के सिक्के के बीच में एक छेद करके लाल या सफेद धागे से बांधकर गले में पहनने से भाग्य उदय होता है।
ग्रहों की समस्या से मुक्ति पाने के लिए…
: गुरु-का उपाय- माथे पर चंदन या केसर का तिलक लगाएं, पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं, चने की दाल दान करें।
: चन्द्र का उपाय- दूध या पानी से भरा बर्तन सिरहाने रख कर सोएं और अगले दिन कीकर की जड़ में सारा जल डाल दें।
: केतु का उपाय- काले और सफेद तिल बहते पानी में बहाएं।
: मंगल – का उपाय- सफ़ेद सुरमा आंखों में लगाए, बहते पानी में रेवड़िया, बताशे, शहद व सिंदूर बहाएं।
: शनि – का उपाय- कीकर की दातुन करें, पेड़ों की जड़ों में तेल डालें।
: शुक्र – का उपाय- ज्वार, घी, चरी, कर्पुर, दही का दान करें, सुगंधित पदार्थो का प्रयोग करें।
: सूर्य – का उपाय- बहते पानी में गुड, ताम्बा या ताम्बे का सिक्का बहाए।
: बुध – का उपाय- कन्याओं को हरे वस्त्र और हरी चुड़िया दान करें, दांत साफ रखें।
: राहू-का उपाय- जौ को दूध से धोकर बहते पानी में बहाएं, मूली का दान करें या कोयला बहते पानी में बहाएं, जेब में चांदी की ठोस गोली रखें।
- पानी को चांदी या तांबे के गिलास में पीने से लाभ होता है।
- पक्षियों, चींटियों, गायों, कौवे, कुत्तों आदि के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करना लाभदायक होता है।
- पानी से भरे नारियल को अपने परिवार पर गोल घुमा कर नदी में बहाने या जलाने से कई समस्याओं का अंत होता है।
- रेवड़ी और बताशे बहते पानी में डालने से मंगल ग्रह से राहत मिलती है।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। आज आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज एक भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का उपयोग करें। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मज़ा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है – क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज जीवन-साथी की सेहत को ठीक तरह से ध्यान दिए जाने और देखभाल की ज़रूरत है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ रिश्ते-नातों में नयी जान डालने का सही समय है। आपका जीवनसाथी आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज किसी दोस्त की ज्योतिषीय सलाह आपकी सेहत के लिए काफ़ी उपयोगी रहेगी। होशियारी से निवेश करें। शाम को रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी आपको व्यस्त रखेगी। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
यह बात सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। बेटी की बीमारी आपका मूड ख़राब कर सकती है। उत्साह बढ़ाने के लिए उसे स्नेह से दुलारें। प्यार में बीमार को भी भला-चंगा करने की ताक़त होती है। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है। करिअर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को ख़ुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना ज़रूरी है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज़्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा लाभ देंगे। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। व्यावसायिक फ़ैसलों को लेने के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो संभव है कि वो आहत महसूस करे। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह बात संभालने में क़ामयाब रहेंगे।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग़ और तेज़ी के साथ करें। ऐसा करना आपके पक्ष में रहेगा। आपको उन्हें अपनी मेहनत से हक़ीक़त में बदलने की ज़रूरत है, जो व्यवसाय में बने रहने का मूल मंत्र है। काम में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए ख़ुद को शांत रखें। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975





