श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 जुलाई 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग🕉️
पञ्चाङ्ग — 15 जुलाई 2026
📅 दिन — बुधवार
📜 कल्प — श्वेत-वराह
👑 मन्वंतर — वैवस्वत
⏳ युग — कलियुग (28वाँ चतुर्युग – प्रथम चरण)
📿 विक्रम संवत — 2083 [रौद्र]
📿 शक संवत — 1948
🌞 सूर्यायन — उत्तरायण (उत्तर गोले)
🔥 ऋतु — ग्रीष्म
📆 मास — आषाढ़
🌑 पक्ष — शुक्ल
🌞 सूर्य राशि — मिथुन
🌙 चंद्र राशि — कर्क
🌅 सूर्योदय — 05:17 AM
🌇 सूर्यास्त — 06:43 PM
📅 तिथि — प्रतिपदा (01:23 PM से द्वितीया )
🌟 नक्षत्र — पुष्य (12:31 AM से आश्लेषा )
✨ योग — हर्षण (10:48 AM से वज्र )
🧿 करण — बव (01:23 PM से बालव )
📍 दिशाशूल — उत्तर दिशा में
🪔 व्रत पर्व— चन्द्र दर्शन, आषाढ़ गुप्त नवरात्र प्रारंभ, मनोरथ द्वितीया, गुरु अस्त (पश्चिम में प्रातः 11:10 बजे)
━━━━━━━━━━━━━━━
⚔️ शुभ-अशुभ मुहूर्त
☠️ राहुकाल —12:00 PM से 01:40 PM
⚠️ यमगण्ड — 06:57 AM से 08:38 AM
🟤 गुलिक काल — 10:19 AM से 12:00 PM
🚫 दुर्मुहूर्त — 11:33 AM से 12:26 PM
✨ अभिजित मुहूर्त — कोई नहीं
🌞 दिन का चौघड़िया
💰 लाभ → 05:17 AM – 06:57 AM
✨ अमृत → 06:57 AM – 08:38 AM
⚫ काल → 08:38 AM – 10:19 AM
🌸 शुभ → 10:19 AM – 12:00 PM
🤒 रोग → 12:00 PM – 01:40 PM
⚡ उद्वेग → 01:40 PM – 03:21 PM
🚶 चर → 03:21 PM – 05:02 PM
💰 लाभ → 05:02 PM – 06:43 PM
🌙 रात्रि का चौघड़िया
⚡ उद्वेग → 06:43 PM – 08:02 PM
🌸 शुभ → 08:02 PM – 09:21 PM
✨ अमृत → 09:21 PM – 10:40 PM
🚶 चर → 10:40 PM – 12:00 AM
🤒 रोग → 12:00 AM – 01:19 AM
⚫ काल → 01:19 AM – 02:38 AM
💰 लाभ → 02:38 AM – 03:57 AM
⚡ उद्वेग → 03:57 AM – 05:17 AM 🌅
📿 चौघड़िया फल विचार
✨ चर में चक्र चलाइये, उद्वेगे थलगार।
✨ शुभ में स्त्री श्रृंगार करे, लाभ में करो व्यापार॥
✨ रोग में रोगी स्नान करे, काल करो भण्डार।
✨ अमृत में काम सभी करो, सहाय करो कर्तार
🌞 दिन का होरा
🟢 बुध → 05:17 AM – 06:24 AM
🌙 चंद्र → 06:24 AM – 07:31 AM
⚫ शनि → 07:31 AM – 08:38 AM
🟡 गुरु → 08:38 AM – 09:45 AM
🔴 मंगल → 09:45 AM – 10:52 AM
🌞 सूर्य → 10:52 AM – 12:00 PM
💖 शुक्र → 12:00 PM – 01:07 PM
🟢 बुध → 01:07 PM – 02:14 PM
🌙 चंद्र → 02:14 PM – 03:21 PM
⚫ शनि → 03:21 PM – 04:28 PM
🟡 गुरु → 04:28 PM – 05:35 PM
🔴 मंगल → 05:35 PM – 06:43 PM
🌙 रात्रि का होरा
🌞 सूर्य → 06:43 PM – 07:35 PM
💖 शुक्र → 07:35 PM – 08:28 PM
🟢 बुध → 08:28 PM – 09:21 PM
🌙 चंद्र → 09:21 PM – 10:14 PM
⚫ शनि → 10:14 PM – 11:07 PM
🟡 गुरु → 11:07 PM – 12:00 AM
🔴 मंगल → 12:00 AM – 12:52 AM
🌞 सूर्य → 12:52 AM – 01:45 AM
💖 शुक्र → 01:45 AM – 02:38 AM
🟢 बुध → 02:38 AM – 03:31 AM
🌙 चंद्र → 03:31 AM – 04:24 AM
⚫ शनि → 04:24 AM – 05:17 AM 🌄
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी प्रतिकूलता से भरा रहेगा। आज आपका स्वभाव रहस्यमय रहेगा लोगो के मन की बात मीठा बोलकर जान लेंगे लेकिन अपने मन का भेद किसी से नही बताएंगे आज आपकी प्रशंशा करने वाले भी पीठ पीछे आलोचना करेंगे। परन्तु इससे उदास ना हों अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे जल्द ही समय आपके अनुकूल बनेगा धन लाभ मेहनत के अनुसार ही होगा। आज अहम् को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है खास कर महिलाए अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। संध्या के समय घर मे मेहमान आएंगे आज आप आध्यत्म से जुड़ें मानसिक शान्ति मिलेगी। रक्त पित्त विकार से परेशानी होगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आज लक्ष्मी जी की कृपा आप पर रहने से जिस भी कार्य को करेंगे उससे आर्थिक लाभ होगा लेकिन कुछ ना कुछ कमी लिये हुए। कार्य क्षेत्र पर किसी अन्य के अनुबंध भी आपको मिल सकते है। आज का दिन दलाली से जुड़े जातको के लिए भी विशेष लाभदायक रहने वाला है। परिवार-मित्रो के ऊपर खर्च भी अधिक रहेगा लेकिन आवश्यक कार्यो पर ही। घर मे इच्छा पूर्ति होने पर आनंद का वातावरण रहेगा फिर भी बड़े बुजुर्गों को आज प्रसन्न नही रख पाएंगे। मन मे कही लंबी दूरी की यात्रा के लिए उथल पुथल लगी रहेगी लेकिन कोई न कोई अड़चन आने से आज सम्भव नही होगी। सेहत आज सामान्य ही रहेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपका व्यवहार अन्य लोगो को अत्यंत लापरवाह दिखेगा आप परिस्थिति अनुसार ही कार्य करेंगे लेकिन घर के सदस्य किसी न किसी बात को लेकर छींटाकशी करते ही रहेंगे। मध्यान के समय किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर मन मे असमंजस की स्थिति बनेगी हानि के डर से आज जोखिम वाले कार्य करने से कतराएंगे। आज आय-व्यय में संतुलन नहीं बन पाएगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर चिंतित रहेंगे। मन की खींज किसी पर उतारने से विवाद हो सकता है। मध्यान के बाद आकस्मिक धन लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। संध्या बाद परिजनों का स्नेह भी बुरा लगेगा। अधिक भागदौड़ से कमर दर्द थकान अनुभव होगी। विपरीत लिंगीय संबंधों में सतर्कता बरते धोखा या अपमान हो सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन हर प्रकार से शुभ फलदायी रहेगा। आज दिन भर स्फूर्ति और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज आपके पहले से सोचे हुए कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। सामाजिक क्षेत्र पर यश वृद्धि होगी। नौकरी अथवा व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग रहेगा लेकिन गलतफहमी ना पाले अन्यथा मतभेद भी हो सकते है। व्यावसायिकों को नियमित आमदनी के अतिरिक्त आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।सरकारी कार्य आज ना करें अन्यथा कोई नई उलझन में पड़ सकते है। संध्या का समय मनोरंजन में बिताएंगे। दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ से ही किसी जुगाड़ में रहेंगे लेकिन परिस्थिति बार बार सफलता के नजदीक पहुचाकर वापस खींचेगी। मध्यान का समय अधिक बौद्धिक परिश्रम वाला रहेगा लेकिन आपका स्वभाव इसके विपरीत लापरवाह रहने के कारण इसका असर कार्य-व्यवसाय पर पड़ेगा। आज महत्त्वपूर्ण लाभ के अवसर हाथ से निकल भी सकते है इसका ध्यान रखे। आज किसी भी कार्य को जबरदस्ती करने पर ही सफलता मिल सकती है। पीछे मित्र परिवार के साथ किसी समारोह में उपस्थित होंगे। आज मनोरंजन पर विशेष खर्च करेंगे। शरीर की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है। घरेलू सुख में कुछ कमी आएगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके लिए बीते दिनों से लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आशानुकूल वातावरण ना मिलने पर भी कुछ एक कार्य मे सफलता मिलने से संतोष रहेगा धन की आमद कम लेकिन समय पर होने से महत्त्वपूर्ण रहेगी। नौकरी वाले जातको को थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा परंतु आज आप से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे मन की बात मनवा सकते है। लेखन से जुड़े जातको को नयी रचना की प्रेरणा मिलेगी। घर गृहस्थी में अंदरूनी बात पर आपसी मतभेद हो सकते है फिर भी आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बेहतर निभाएंगे। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा सरकारी कार्यो आसानी से बन सकते है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सुख शांति से व्यतीत होगा। स्वास्थ्य में सुधार रहने से मानसिक एवं शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे फिर भी ठंडी वस्तुओ से परहेज करें जुखाम खांसी तुरंत हो सकती है। दिन के आरम्भ में परिजनों की आपके हित में कही बाते मन को चुभ सकती है लेकिन आज किसी भी बात की ज्यादा देर परवाह नही करेंगे आप सुनेंगे सबकी करेंगे मन की। दोपहर तक इंतजार करने के बाद व्यापार में लाभ मिलने से उत्साह बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्रा भी आज लाभदायक रहेगी। घर में आज शांति का वातावरण रहेगा लेकिन भाई बंधुओ में व्यवसाय अथवा अन्य कारण से आपस में ठन सकती है। रात्रि के समय गैस अथवा कब्ज की शिकायत रह सकती है। संध्या के समय सुखोपभोग के लिये बाहर घूमने का मन बनेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मानसिक रूप से शांति वाला रहेगा। दिन का पहला भाग धर्म-कर्म में व्यतीत होगा आपमें दया भाव अधिक रहने के कारण दान पुण्य में रूचि भी दिखाएंगे। अपने कार्यो की अनदेखी कर लोगो की समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सामान्य लाभ होगा नौकरी पेशाओ से कोई गलती हो सकती है लेकिन नरम व्यवहार के कारण दंडित होने से बच जाएंगे। कमर अथवा घुटनो की समस्या हो सकती है। पारिवारिक वातावरण धीमी कार्य शैली के चलते कुछ समय के लिए अशांत होगा फिर भी आज सदसयो में आपसी सदभाव अधिक रहेगा। बड़ो से आशीर्वाद मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित दिखेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन विपरीत परिस्थितियों वाला रहेगा। आज प्रातः से ही सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा जो मध्यान तक कार्यो के प्रति मन दुविधा में रखेगा उत्साह कम रहने से आज के दिन का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद कार्य क्षेत्र से काम चलाऊ धन की आमद हो जाएगी आज सरकारी कार्यो में लंबे समय से दौड़धूप के बाद भी असफलता से हताशा होगी। पैसे का लेन-देन आज ना करें अन्यथा फंसने की संभावना है।आपकी बात की अनदेखी होने अथवा परिजन की मांग समय पर पूर्ण ना होने पर परिवार में किसी से झगड़ा हो सकता है। दाम्पत्य में शकि स्वभाव खटास ला सकता है। आज कंदीन धैर्य से बिताए कल से स्थिति में सुधार आने लगेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। दिन के आरम्भ में आलसी रहेंगे लेकिन मध्यान बाद व्यापार में गति आने से आर्थिक समस्या में कमी आएगी। लेकिन लटके हुए सरकारी कार्य आज किसी भी हालत में पूरे नही होंगे जिससे धन के साथ समय भी खराब होगा। व्यवसाय में पूँजी निवेश के लिए भी आज का दिन शुभ है लेकिन तुरंत लाभ की आशा ना रखें भविष्य में अवश्य ही दुगना होकर मिलेगा। नौकरी वालो के बेहतर कार्य से अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे फिर भी कामनापूर्ति में व्यवधान डालेंगे। गृहस्थ में पारिवारिक सदस्यों से प्रेम बढ़ेगा माता का विशेष सुख सहयोग मिलेगा। किसी बुजुर्ग से आकस्मिक लाभ होगा। भूमि वाहन सुख आज उत्तम रहेंगे इनके रखरखाव पर खर्च भी करना पड़ेगा। आरोग्य बना रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। सेहत प्रातःकाल में कुछ नरम जैसी रहेगी कमर दर्द पेट संबंधित व्याधि कुछ समय के लिये असहज बनायेगीं लेकिन कार्य भार के आगे इनको नजरअंदाज करना पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में मध्यान से पहले लाभ पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन तुरंत लाभ ना होकर मध्यान पश्चात इसके अनुकूल परिणाम मिलने लगेंगे। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं खास कर जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि में हानि की संभावना है। पारिवारिक आवश्यकताओ को नजर अंदाज न करें अन्यथा घर मे कोहराम मच सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के पहले भाग में सोची हुई योजनाएं बनती नजर आएंगी परन्तु मध्यान आते आते कार्यो में विघ्न आने लगेंगे। महत्त्वपूर्ण कार्य अथवा धन सम्बंधित आयोजन प्रातः काल में करना ठीक रहेगा सफलता अवश्य मिलेगी। मध्यान के बाद धन लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। सरकार विरुद्ध कार्य सट्टा लाटरी आदि से अकस्मात धन लाभ होने की सम्भवना है।परिजनों की बनायी योजना आपके कारण बिगड़ने से कलह की स्थिति बनेगी भाई बंधुओ में भी मनमुटाव हो सकता है। माता से स्नेह बना रहेगा। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद सर अथवा बदन दर्द की शिकायत हो सकती है।



