श्रीडूंगरगढ टुडे 28 अक्टूबर 2026
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल श्रीडूंगरगढ़ आएंगे वे यहां पंचायती राज चुनाव में अपने प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने व उनके पक्ष में जनसभाएं करते हुए जनसमर्थन की अपील करेंगे
पार्टी के जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने जानकारी दी कि पार्टी सुप्रीमो कल करीब डेढ़ बजे रीड़ी में जिला परिषद के वार्ड 39, 40 व 41 सहित संबंधित पंचायत समिति वार्डों की सभा लेंगे।
इसके बाद वे ठुकरीयासर में जिला परिषद वार्ड 35, 36 व 38 तथा संबंधित पंचायत समिति वार्डों की सभा को संबोधित करेंगे।
इसके पश्चात वे पूनरासर में जिला परिषद वार्ड 37 व संबंधित पंचायत समिति के वार्डों की सभाएं लेंगे।
घिंटाला ने बताया कि पार्टी सदस्यों में भारी उत्साह है और इस बार श्रीडूंगरगढ़ में आरएलपी प्रत्याशियों को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।











