श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 जुलाई 2026
NATO समिट में ट्रम्प बोले- ईरान से सीजफायर खत्म: अब कोई समझौता नहीं करेंगे; अमेरिका ने 80 ठिकानों पर हमले किए
फिर लौटेगी गैस-तेल की किल्लत? ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर बरसाए बम, ट्रंप ने खत्म की डील
ईरान अमेरिका की जंग से भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1900 निफ्टी 600 अंकों की बड़ी गिरावट से फिलहाल कर रहा है कारोबार
1 राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी नजर में ईरान के साथ समझौता टूट चुका है। नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी सेना ने होर्मुज के आसपास और तेहरान में 80 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया
2 ईरानी सेना ने कहा था कि उसने ईरान पर अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। इस कार्रवाई पर भड़के ट्रंप ने ईरान के लिए ‘दुष्ट, बीमार और मैल जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। फटकार लगाते हुए ट्रंप ने कहा, तेहरान के साथ उनका प्रारंभिक समझौता पतन के कगार पर दिख रहा है।
3 ट्रंप NATO समिट में बोले- ईरान के लोग धोखेबाज; तेहरान में 80+ ठिकानों पर हमले से तनाव,गुस्साए ट्रंप ने ईरानी शासन को आड़े हाथ लिया, नाटो सम्मेलन के दौरान बताया बेवकूफ
4 मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े प्रम्बानन हिंदू मंदिर पहुंचे, बोले- हमेशा शिव से जुड़ने का सौभाग्य मिला; पीएम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए
5 मोदी कैबिनेट में फेरबदल का काउंटडाउन शुरू, पांच मंत्री बदले जा सकते हैं, युवा मंत्रिमंडल बनाने की तैयारी
6 राममंदिर चढ़ावा चोरी-पुलिस को ट्रस्ट की फर्जी चंदा रसीदें मिलीं, 3 आरोपियों से पूछताछ जारी; पुलिस सर्राफा कारोबारी के यहां भी पहुंची
7 जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर जाकिर अहमद ढेर, पहलगाम हमले के बाद बनी हिट लिस्ट में शामिल था; शोपियां में 5 दिन से ऑपरेशन जारी
8 कर्नाटक लोकायुक्त ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति (डीए) के मामले में राज्यभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह अभियान बेंगलुरु शहर, बेंगलुरु दक्षिण, रायचूर, चित्रदुर्ग, तुमकुरु, शिवमोग्गा और कलबुर्गी समेत कई जिलों में चलाया गया। अधिकारियों के घरों, कार्यालयों और अन्य परिसरों की तलाशी लेकर दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए
9 दुनिया भर में मुख्य रूप से भारत की तीन स्वदेशी मिसाइलों की मांग और लोकप्रियता सबसे तेजी से बढ़ रही है। वैश्विक रक्षा बाजार में इन मिसाइलों ने अपनी मजबूत धाक जमाई है। इनमें ब्रह्मोस, आकाश और अस्त्र मिसाइलें शामिल हैं।
10 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल: यह भारत का सबसे सफल रक्षा निर्यात है और दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। फिलीपींस, वियतनाम और इंडोनेशिया ने इसे खरीदने के लिए सौदे किए हैं। इसके अलावा यूएई, सऊदी अरब, मिस्र, ब्राजील, चिली, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड जैसे देश भी इसे खरीदने में गहरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं
11 भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत नीति के तहत भारत अब दुनिया भर में एक भरोसेमंद रक्षा आपूर्तिकर्ता के रूप में उभर रहा है। भारत अपने मित्र देशों को न केवल हथियार दे रहा है, बल्कि बेहतर ऋण-सुविधा और भविष्य के रखरखाव का भरोसा भी दे रहा है
12 देशभर में मानसून की मार जारी है। कई प्रदेशों में राहत, तो कई राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में दिखा। मुंबई से सूरत तक भारी बारिश ने रेल और सड़क यातायात को प्रभावित कर दिया। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई राज्यों के मुखिया से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
13 ‘कांग्रेस अध्यक्ष बनाना कोई गुड्डा-गुड्डी का खेल नहीं, आलाकमान का फैसला नहीं बदलेगा’, पंजाब संकट पर बघेल का ऐलान
14 पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले टूट का खतरा बढ़ा, प्रभारी बघेल बोले- राजा वड़िंग ही प्रधान रहेंगे; चन्नी ने नेताओं से मुलाकात की रील शेयर की
15 सूरत में बारिश का 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 36 घंटे में 19 इंच बारिश; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे धंसा
================================



