श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में दहेज प्रताडऩा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के धनेरू गांव निवासी विवाहिता द्वारा अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट करके घर से निकालने का आरोप लगाकर मामला जरिये इस्तगासे श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाया है पीडि़ता ने पुलिस को बताया की उसका विवाह 2019 में हुआ था और तभी से आरोपी कम दहेज का ताना देते हुए तंग परेशान करने लगे। आरोपियों ने दो लाख रुपए नगदी व सोने के आभूषण की मांग को लेकर करीब 10 महीने पहले उसके साथ मारपीट कर उसे उसकी 3 साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। बाद में पंच पंचायती में आरोपियों ने माफी मांगते हुए सही रखने का वादा करते हुए उसे वापस ले गए। लेकिन आरोपी नही माने व प्रताड़ना जारी रखी। अब आरोपियों ने 10 दिन पहले उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया व उसका स्त्री धन हड़प लिया। पीडि़ता ओमा ने अपने पति मदनलाल व ससुराल पक्ष के कोजू राम, उदाराम, कानाराम व अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है । मामले की जांच एसआई राजेंद्र कुमार करेंगे।




