श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जाखासर गांव से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती खेत की ढाणी से दुग्ध पिकअप में गांव जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद न तो वह घर पहुंची और न ही वापस ढाणी लौटी। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है।
जानकारी के अनुसार 15 जून की सुबह युवती खेत की ढाणी से गांव जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने और उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं लगा।
इसके बाद युवती के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में धीरदेसर चोटिया निवासी प्रवीण बारोठिया पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी (एमपीआर) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच एएसआई राजकुमार को सौंपी गई है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है तथा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।




