श्रीडूंगरगढ टुडे 11 अक्टूबर 2026
श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर हेमासर के पास आज दोपहर एक कैंपर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं, दो बच्चों और एक व्यक्ति सहित पांच जने घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घायलों की पहचान जयसिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी मंडावा, सुमन, बल्ब कंवर, सुजीता और तुषान्त के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमासर के पास कैंपर पलटने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

