श्रीडूंगरगढ टुडे 15 जुलाई 2026
आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि के दौरा श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में रमेश कुमार बिहानी निवासी महाजन हाल बीकानेर प्रवासी सुरत अपनी धर्मपत्नी श्रीमती संतोष देवी के साथ गौशाला में पधारकर गौसेवा की गोशाला की गोमताओं को गोवंश को पौष्टिक आहार जौ दलिया मूंग चूरी का पावन भंडारा कर अपने हाथों से भोग लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि भंडारा वितरण में दुलचासर निवासी ओंकारमल मुंधड़ा के सुपुत्र शिव मुंधड़ा एवं उनकी धर्मपत्नी ने सहयोग किया। गौशाला कमेटी ने दानदाताओं व सहयोग कर्ताओं का आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।




