श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 मई 2026
उपखंड के जैसलसर गांव में रेलवे द्वारा रेलवे लाइन के दोनों तरफ खेतों के जाने वाले रास्तों को बेरिकेट लगाकर बंद कर दिया। जिससे जैसलसर से सातलेरा, तोलियासर व बिग्गा का मार्ग अवरूद्ध हो गया। तीन गांवो के ग्रामीण व सैंकड़ों किसान परिवार इस रास्ते के बंद होने से प्रभावित हो रहें है। ऐसे में इन गांवो के लिए आवागमन का रास्ता बंद हो गया है। जिसके बाद बड़ी संख्या में जैसलसर गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेलवे के इस कार्य का पूरी तरह से विरोध किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे लाइन के समांतर दोनों तरफ खेतों में जाने के लिए तथा बिग्गा जाने के कच्चे रास्ते बने हुए हैं जिनको रेलवे द्वारा बैरिकेड लगाकर बंद किया गया है किसानों को खेतों में आने-जाने के रास्ते बंद होने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा रात के अंधेरे में ठेकेदार द्वारा यह कार्य करवाया गया जिसका ग्रामीण अब लगातार विरोध कर रहे हैं और बड़ी संख्या भी ग्रामीण पहुंचे चुके हैं और रेलवे प्रशासन से मांग की जा रही है कि वह इस तरह से रास्तों को बंद ना करें।



