श्रीडूंगरगढ टुडे 8 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू की नोक पर एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्ष विवाहिता ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार 7 अगस्त को दोपहर एक बजे वह अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ घर पर अकेली थी। पीड़िता का पति, सास व ससुर खेत गये हुए थे। दोपहर में एक युवक जबरन घर में घुस गया और आते ही घर का गेट बंद कर लिया
आरोपी युवक ने चाकू दिखाया और धमकी दी कि हो हल्ला किया तो जान से मार दूंगा। युवक द्वारा जबरन डरा धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी युवक श्रवण राम के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रतनलाल को सौंपी गई है।



