श्रीडूंगरगढ टुडे 16 सितंबर 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचाग- 16 सितंबर 2026🕉️
📅 दिन — बुधवार
📜 कल्प — श्वेत-वराह
👑 मन्वंतर — वैवस्वत
⏳ युग — कलियुग (28वाँ चतुर्युग – प्रथम चरण)
📿 विक्रम संवत — 2083 [रौद्र]
📿 शक संवत — 1948
🌞 अयन — दक्षिणायण (उत्तर गोले)
🔥 ऋतु — वर्षा
📆 मास — भाद्रपद
🌑 पक्ष — शुक्ल
🌞 सूर्य राशि — सिंह
🌙 चंद्र राशि — तुला ➡️ 12:01 PM से वृश्चिक
🌅 सूर्योदय — 05:54 AM
🌇 सूर्यास्त — 06:06 PM
📅 तिथि — पंचमी (08:56 AM से षष्ठी )
🌟 नक्षत्र — विशाखा (06:28 PM से अनुराधा )
✨ योग — वैधृति (02:37 PM से विष्कुंभ )
🧿 करण — बालव (08:56 AM से कौलव )
📍 दिशाशूल — उत्तर दिशा में
🌺 व्रत पर्व —
━━━━━━━━━━━━━━━
शुभ-अशुभ मुहूर्त
☠️ राहुकाल —12:00 PM से 01:31 PM
⚠️ यमगण्ड — 07:25 AM से 08:57 AM
🟤 गुलिक काल — 10:28 AM से 12:00 PM
🚫 दुर्मुहूर्त — 11:36 AM से 12:24 PM
✨ अभिजित मुहूर्त — कोई नहीं
दिन का चौघड़िया
💰 लाभ → 05:54 AM – 07:25 AM
✨ अमृत → 07:25 AM – 08:57 AM
⚫ काल → 08:57 AM – 10:28 AM
🌸 शुभ → 10:28 AM – 12:00 PM
🤒 रोग → 12:00 PM – 01:31 PM
⚡ उद्वेग → 01:31 PM – 03:03 PM
🚶 चर → 03:03 PM – 04:34 PM
💰 लाभ → 04:34 PM – 06:06 PM
रात्रि का चौघड़िया
⚡ उद्वेग → 06:06 PM – 07:34 PM
🌸 शुभ → 07:34 PM – 09:03 PM
✨ अमृत → 09:03 PM – 10:31 PM
🚶 चर → 10:31 PM – 12:00 AM
🤒 रोग → 12:00 AM – 01:28 AM
⚫ काल → 01:28 AM – 02:57 AM
💰 लाभ → 02:57 AM – 04:25 AM
⚡ उद्वेग → 04:25 AM – 05:55 AM 🌅
चौघड़िया फल विचार
✨ चर में चक्र चलाइये, उद्वेगे थलगार।
✨ शुभ में स्त्री श्रृंगार करे, लाभ में करो व्यापार॥
✨ रोग में रोगी स्नान करे, काल करो भण्डार।
✨ अमृत में काम सभी करो, सहाय करो कर्तार
दिन का होरा
🟢 बुध → 05:54 AM – 06:55 AM
🌙 चंद्र → 06:55 AM – 07:56 AM
⚫ शनि → 07:56 AM – 08:57 AM
🟡 गुरु → 08:57 AM – 09:58 AM
🔴 मंगल → 09:58 AM – 10:59 AM
🌞 सूर्य → 10:59 AM – 12:00 PM
💖 शुक्र → 12:00 PM – 01:01 PM
🟢 बुध → 01:01 PM – 02:02 PM
🌙 चंद्र → 02:02 PM – 03:03 PM
⚫ शनि → 03:03 PM – 04:04 PM
🟡 गुरु → 04:04 PM – 05:05 PM
🔴 मंगल → 05:05 PM – 06:06 PM
रात्रि का होरा
🌞 सूर्य → 06:06 PM – 07:05 PM
💖 शुक्र → 07:05 PM – 08:04 PM
🟢 बुध → 08:04 PM – 09:03 PM
🌙 चंद्र → 09:03 PM – 10:02 PM
⚫ शनि → 10:02 PM – 11:01 PM
🟡 गुरु → 11:01 PM – 12:00 AM
🔴 मंगल → 12:00 AM – 12:59 AM
🌞 सूर्य → 12:59 AM – 01:58 AM
💖 शुक्र → 01:58 AM – 02:57 AM
🟢 बुध → 02:57 AM – 03:56 AM
🌙 चंद्र → 03:56 AM – 04:55 AM
⚫ शनि → 04:55 AM – 05:55 AM 🌄
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे लेकिन असमय क्रोध आने से रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है। जिम्मेदारी वाले कार्यो को प्राथमिकता देंगे कार्य व्यवसाय में थोड़ी अड़चनों का बाद निर्वाह योग्य आय कमा लेंगे सहकर्मियो से बिनाबात ना उलझे कार्य में विलम्ब हो सकता है। जोखिम वाले कार्यो में निवेश किसी की सलाह के बाद ही करें सही जगह निवेश भविष्य में लाभ कराएगा। पारिवारिक वातावरण में तालमेल की कमी रहेगी। घर के बड़े अथवा स्त्री वर्ग से विचारो में भिन्नता के कारण मतभेद उभर सकते है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए प्रत्येक कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा परन्तु विरोधी भी प्रबल रहने से सफलता आसान नहीं रहेगी। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई अड़चन अवश्य आएगी फिर भी यदि दृढ़ निश्चय कर लगे रहे तो सफलता निश्चित मिलेगी। घर में किसी बीमार के स्वास्थ्य में सुधार आएगा परन्तु आपको कब्ज,गैस सम्बंधित समस्या बनी रहेगी। व्यवसाय मे व्यस्तता के कारण किसी अन्य कार्य में देरी होने से हानि भी हो सकती है। प्रतिस्पर्धी आज चाहकर भी आपके धन लाभ को नहीं रोक पाएंगे। पारिवारिक वातावरण उदासीन फिर भी शांत रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप अपनी मनमानी नीति के चलते सार्वजानिक क्षेत्र पर आलोचना के शिकार होंगे। कार्य व्यवसाय में अधिकांश समय आश्वासनो से ही काम चलाना पड़ेगा। आप का स्वभाव भी टालमटोल वाला रहेगा। अत्यधिक लोभी प्रवृति संभावित लाभ को हानि में बदल सकती है। किसी की मदद करने से पीछे ना हटे भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आज परोपकारी स्वभाव ना होते हुए भी किसी की बेमन से सहायता करनी पड़ सकती है। घर के बुजुर्ग आप पर प्रसन्न रहेंगे जिसे अपनी बात मनवाने में आसानी रहेगी। स्त्री संतान भी सहयोग करेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे परंतु ध्यान रहे अनैतिक कार्य एवं प्रलोभन के अवसर मिलने पर भी ये पारिवारिक मान हानि का कारण बन सकते है। दिन के आरंभ में कार्य क्षेत्र पर मंदी रहेगी भविष्य के लिये चिंतित हो सकते है लेकिन धीरे-धीरे कार्यो में गति आने लगेगी धन लाभ विलम्ब से परन्तु अवश्य होगा। संध्या तक संतोषजनक व्यवसाय रहने से राहत मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमो में सम्मिलित होने पर खर्च करेंगे। सुखोपभोग की वस्तुओ में कमी आएगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण अशान्त बनाएंगे। मनमानी के चलते घर में भी तनाव का वातावरण बनेगा। सामाजिक क्षेत्र पर धन के साथ साथ मान हानि के योग है बेहतर रहेगा की आज कोई भी बड़ा कार्य ना करें यात्रा भी अतिआवश्यक होने पर ही करें व्यर्थ समय एवं धन नष्ट होने की संभावनाएं अधिक है। परन्तु जोखिम वाले कार्यो में निवेश आज अवश्य लाभ कराएगा। परिवारक वातावरण आपकी गलतियों के कारण पहले कलुषित होगा लेकिन संध्या तक सब सामान्य होने लगेगा। महिलाओं से सतर्क रहें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ कराएगा। सेहत भी साथ देने से कार्यो में उत्साह बना रहेगा। लेकिन कार्य क्षेत्र पर लेन देन में स्पष्टता रखें विवाद के साथ सम्मान हानि हो सकती है। आज जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता की संभावना अधिक रहेगी। धन लाभ अल्प मात्रा में परंतु कई बार होने से आज का कोटा पूरा कर लेंगे। गृहस्थ में आज थोड़ी उठा-पटक लगी रहेगी किसी ना किसी के रूठने का कार्यक्रम लगा रहने से मानसिक रूप से थोड़ा विचलित हो सकते है फिर भी स्थिति आपके नियंत्रण में ही रहेगी। हास्य-परिहास के अवसर भी मिलते रहेंगे। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप पूर्वनियोजित कार्यो को आगे बढ़ाएंगे इसमें सहकर्मी एवं परिजनों का भी महत्वपूर्व सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा जातक काम से मन चुराने के कारण अपमानित हो सकते है सतर्क रहें। आज थोड़े प्रयास के बाद आशा से अधिक सफलता मिल सकती है। सभी सरकार नियंत्रित कार्य एवं जायदाद सम्बंधित कार्य मध्यान के आस-पास करना लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर नए प्रयोग अभी ना आजमाएं परन्तु निवेश अवस्य लाभ देगा। महिलाएं भी आज अधिक व्यस्त होने के कारण थकान अनुभव
करेंगी। विद्यार्थी पढ़ाई से मन चुरायेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी लेकिन फिर भी कार्यो में आलस्य करने से विलम्ब होगा। घर से ज्यादा आज बाहर का वातावरण अधिक अनुकूल मिलेगा। कार्य व्यवसाय में पूर्व की गलतियों से अनुभव होगा अपनी गलती मानने से सहयोगियों से मतभेद कम होंगे। विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक आकर्षण कार्यो में व्यवधान डाल सकता है सम्मान में कमी का कारण भी बनेगा। दोपहर के बाद पूर्व नियोजित कार्यो से धन लाभ होगा। संध्या का समय मित्रो एवं परिजनों के साथ आनंद मनोरंजन में बितायेंगे इससे थकान कम अनुभव होगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज परिस्थितिया प्रतिकूल रहने से कोई राहत की उम्मीद नहीं दिखेगी। लोग आपके हर निर्णय को गलत साबित करेंगे। पारिवारिक सदस्य के जिद्दी व्यवहार के कारण घरेलु वातावरण गर्म हो सकता है। आज आप केवल अपने मन की सुनना छोड़ अन्य लोगो के विचारो को भी प्रयोग करें निश्चित लाभ होगा। व्यवसायी वर्ग बार-बार असफल होने अथवा आशानुकूल काम ना बनने से हतोत्साहित होंगे फिर भी प्रयास जारी रखें संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। स्त्री पक्ष से पहले परेशानी बाद में लाभ संभावित है। कंजूसी करके कुछ धन बचाएंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का पूर्वार्ध आपकी आशाओं से थोड़ा कम लाभ देगा फिर भी कार्यो को बेहतर रूप से करने की कोशिश करेंगे। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका मध्यान से पहले फल अवश्य मिलेगा। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से धन एवं समय बर्बाद हो सकता है आज के लिए इन्हें निरस्त रखना ही ठीक रहेगा। मध्यान के बाद का समय कष्टप्रद रहेगा चल-अचल संपत्ति के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है किसी भी गंभीर स्थिति से बचने के लिए मूक दर्शक बनकर रहें ऐसा करने से फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकेंगे कार्य व्यवसाय में सरकारी सहयोग मिलने की संभावना अधिक रहेगी लोन सम्बंधित कार्य आज करना लाभदायक रहेगा। परन्तु सेहत के दृष्टिकोण से दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा शरीर में दर्द अकड़न की शिकायत रहेगी फिर भी कार्य बाधित नहीं होंगे। धन लाभ होने से और अधिक लगन से कार्यो को करेंगे। अधिकारी वर्ग का मूड संदिग्ध रहने से गुप्त भय बना रहेगा। परिवार में रिश्तेदारो के कारण कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। वाणी में मधुरता बनाये व्यर्थ की उलझनों से बचे रहेंगे। घर के बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु बीच-बीच में पारिवारिक उलझने परेशान करेंगी। व्यवसाय में परिश्रम का फल विलम्ब से मिलेगा धन लाभ के लिए अधिक इन्तजार करना पड़ेगा सहकर्मीयो से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा कार्य खुद ही करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे उच्चवर्ग के लोगो से लाभदायक जान-पहचान होगी। पारिवारिक जीवन में विषमताओं का अहसास होगा खर्च करने पर भी स्थिति नियंत्रण से बाहर जायेगी स्वयजनो से वैर विरोध बढ़ेगा
पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975



