श्रीडूंगरगढ टुडे 22 सितंबर 2026
1 ‘धार्मिक वजह से वंदे मातरम न गाना अपराध नहीं’, सुप्रीम कोर्ट बोला- आपराधिक कार्रवाई नहीं हो; 47 दिन पहले बने कानून पर केंद्र से जवाब मांगा
2 दिल्ली SIR- 33 लाख लोगों को नोटिस देने पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा; ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47 लाख नाम हटे
3 लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के 40 दिन बाद भी मॉनसून सत्र का औपचारिक सत्रावसान नहीं हुआ है। इस देरी के बीच 2029 से पहले महिला आरक्षण कानून में संशोधन की अटकलें भी तेज हैं
4 संसद का मानसून सत्र में दोनों सदनों के स्थगित होने के 40 दिन बाद भी औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ है, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि सरकार नया सत्र बुलाए बिना ही एक अहम कानून लाना चाहती है। वहीं, लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी अचारी ने पीटीआई को बताया कि दोनों सदनों का 40 दिनों तक स्थगित रहना एक नया रिकॉर्ड है।
5 कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली और बिहार की हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई है। वायनाड में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील की कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने और सार्वजनिक स्थानों पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं
6 ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध अब ज्यादा हिंसक और बर्बर हो रहे हैं’, प्रियंका गांधी ने उठाया महिला सुरक्षा का सवाल
7 यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर राज्यसभा चुनाव का एलान, 16 अक्टूबर को होगी मतगणना
8 सोनिया गांधी को वोट दिलवाने के लिए क्या कांग्रेस ने फर्जी दस्तावेज बनवाए? कोर्ट के आदेश के बाद BJP का सवाल
9 बिहार के जमुई कांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, नंदन यादव को पुलिस ने पैर में मारी गोली
10 दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर के दौरान फायरिंग, पुलिसकर्मी के बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी; सितंबर में तीसरा रेप केस
11 CM विजय ने स्कूली बच्चों के साथ नाश्ता किया, तमिलनाडु में अब क्लास 6-8 तक के स्टूडेंट्स को भी ब्रेकफास्ट; 15.30 लाख छात्रों को फायदा
12 महाराष्ट्र UCC पैनल को लगा झटका, कमेटी के सदस्य पूर्व जज आरसी चव्हाण ने दिया इस्तीफा; कामकाज पर उठाए सवाल
13 IIT बॉम्बे कैंपस और हॉस्टल से सीलिंग फैन हटेंगे, साहिल सुसाइड केस के बाद फैसला; CCTV में आखिरी बार एग्जाम हॉल से हॉस्टल जाते दिखा
14 तेलंगाना के अस्पताल में आग, 3 नवजात की मौत, 27 बच्चे एडमिट थे, AC फटने की आशंका; इस साल ऐसी 6 घटनाओं में 25 मौतें
15 राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा ने 301 अध्यक्ष-मेयर पदों में 197 पर जीत दर्ज की, लेकिन कई जगह चुनावी गणित बदला। गिरफ्तारी की आशंका और मतदान अधिकार के विवाद में कांग्रेस व निर्दलीय हाईकोर्ट पहुंचे। केकड़ी और कुचेरा में कोर्ट की राहत के बाद कांग्रेस जीती।
16 भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता, श्रीलंका को फाइनल में 147 रन से हराया, मंधाना ने 79 रन बनाए, दीप्ति को 3 विकेट
17 बाल-बाल बची टीम इंडिया! भारत ने बनाए थे 32 रन, जवाब में जापान ने बना डाले 30 रन,भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। यह मैच पांच-पांच ओवर का था। भारत ने 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम 30 रन बना सकी।
18 सेंसेक्स 329 अंक गिरकर 74,529 पर बंद, निफ्टी भी 85 अंक गिरा; FMCG-बैंकिंग और IT शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली
===============================











