श्रीडूंगरगढ टुडे 21 जुलाई 2026
मंगलवार को जिलाकलेक्टर निशांत जैन श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध पूनरासर धाम पहुंचकर हनुमान बाबा के दरबार में धोक लगाकर जिले में खुशहाली की प्रार्थना की। पुजारी परिवार के छतरसिंह बोथरा, सुरेंद्र बोथरा, प्रदीप बोथरा, मोतीलाल बोथरा, पवन बोथरा ने बाबा का विशेष पूजन व ज्योत करवाई। वहीं जिलाकलेक्टर का शॉल ओढ़ाकर, बाबा की तस्वीर, रामायण की प्रति व श्रीफल देकर सम्मान किया। इसके बाद यहां से पूनरासर पीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया इस दौरान मेडिकल स्टाफ अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थिति स्टाफ को नोटिस देने की बात भी कही। अस्पताल में मौजूद रोगियों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। जिला कलेक्टर ने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहें।








