श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 जून 2026
आड़सर बास में स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर में बाबा के जन्मोत्सव पर 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में धूमधाम से तैयारियां की जा रही है तथा श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
पंडित कृष्ण शर्मा ने बताया कि श्री हरिराम बाबा का जन्मोत्सव 3 जुलाई को बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा
पंडित ने बताया जन्मोत्सव से पहले मंदिर परिसर में रंग -रोगन का कार्य पूर्ण विश्राम की ओर अग्रसर है
श्रवण कुमार शर्मा ने बताया की आयोजन के तहत प्रातः 9:15 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन होगा। इसके पश्चात सायं 7:30 बजे से महाज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन होगा, जिसमें बीकानेर के प्रसिद्ध भजन गायक सम्पत उपाध्याय अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।







