श्रीडूंगरगढ टुडे 10 अक्टूबर 2026
मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ युवक परिषद पिछले करीब 33 वर्षों से लगातार निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा के जरिए जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनी हुई है। परिषद का यह सेवा कार्य मानवता और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।
सत्र 2026-27 के लिए सभी सेवाओं का पूरा आर्थिक व्यय दिवंगत बाबूलाल बाफना व चंदा देवी बाफना की स्मृति में उनके पुत्र राजकुमार एवं रमित कुमार बाफना द्वारा उठाया जाएगा। संस्था परिवार ने सहयोगी बाफना परिवार का आभार जताया। इस का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाना है, ताकि कठिन समय में उन्हें और उनके परिवारों को राहत मिल सके।
निःशुल्क उपलब्ध चिकित्सा उपकरण
परिषद द्वारा इस सेवा के अंतर्गत ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मेडिकल बेड, व्हीलचेयर, नेबुलाइजर मशीन एवं बायपैप मशीन जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं।
तेरापंथ युवक परिषद के इस सेवा कार्य में संयोजक अशोक झाबक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। परिषद का प्रयास है कि जरूरत के समय कोई भी व्यक्ति आवश्यक उपकरणों के अभाव में परेशान न हो।
सेवा का लाभ लेने के लिए संपर्क करें:
📞 अशोक झाबक – 9636288181

