श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 मई 2026
श्री डूंगरगढ़। तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षाध्यान सभागार भवन में आयोजित नियमित योग कक्षाओं में कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का यह अभियान निरंतर जारी है।
नियमित योग कक्षाओं में हरि प्रसाद भादु, रामधन मीणा, अजय सुखीजा, रामरख चौधरी, ज्योति शर्मा, दीपिका सुखीजा, अंकिता राठी, योगिता कालवा, सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध “राजस्थानी टार्जन” सपाटे किंग योगानंद कालवा, विवेक बोहरा सहित अनेक नागरिक योगाभ्यास कर आरोग्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
योग कक्षाओं का संचालन मुख्य योग प्रशिक्षक योगगुरु ओम कालवा के निर्देशन में किया जा रहा है। उनके साथ सहयोगी योग प्रशिक्षक बलराम बेनीवाल एवं विष्णु शर्मा भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया जाता है, जिससे प्रतिभागियों के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।
संस्था के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया, मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा एवं प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने योग कक्षाओं में सहभागिता निभाने वाले सभी साधकों, योग प्रशिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से नियमित योग कक्षाओं से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।



