श्रीडूंगरगढ टुडे 15 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर शनिवार को पूरा श्रीडूंगरगढ़ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ध्वजारोहण कार्यक्रमों की धूम रही। गौशाला प्रागणों, मंदिरों, प्रतिष्ठानों सहित घरों में गर्व से तिरंगा फहराया
हाथों में तिरंगा थामे नन्हें बच्चों, युवाओं के चेहरों पर आजादी के पर्व का उत्साह, उमंग और देशप्रेम का गर्व साफ झलक रहा था। शहर भर में गूंजते राष्ट्रभक्ति के गीतों और “भारत माता की जय” के नारों ने माहौल को पूरी तरह से देशभक्तिमय बना दिया।
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया
श्रीडूंगरगढ टुडे 15 अगस्त 2026
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गौशाला सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि सुबह 8:15 बजे ग्रामीणों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। तथा राष्ट्रगान का संगान किया गया। इस दौरान अभिनव आदर्श शिक्षण संस्थान के बालक बालिका सभी राष्ट्रगान के उपरांत भारत माता, वंदे मातरम की जय घोष के साथ वीर शहीदों को नमन किया जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर कर दिए।
इस अवसर पर गौशाला के उपाध्यक्ष सुंदरलाल मुंधड़ा, कोषाध्यक्ष छगनलाल मुंधड़ा, राजेश कुमार मूंधड़ा, शिवकुमार मुंधड़ा, सत्यनारायण मुंधड़ा, मघराज मुंधड़ा, मुरलीधर मुंधड़ा, राजकुमार दिलढाणियां, मनीष स्वामी, सुखराम सुथार, महेंद्र सिंह चाहर, पवन कुमार,छोटु राम, जेठाराम सुथार सहित अनेक ग्रामीण व सेवादार मौजूद रहे।

कल्याणसर नया की श्रीजसनाथजी पीड़ग्रस्त गौशाला में मनाया स्वतंत्रता दिवस, लिया संकल्प
श्रीडूंगरगढ टुडे 15 अगस्त 2026
क्षेत्र में कल्याणसर नया की श्रीजसनाथजी पीड़ग्रस्त गौशाला में समिति सदस्यों ने ध्वज फहराया व राष्ट्रगान के बाद गौपूजन किया। सदस्यों ने गाय को देश की आर्थिक प्रगति में आवश्यक बताया व अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए गाय को जरूरी बताते हुए गाय को राष्ट्रमाता बनाए जाने का संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।


















