श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 जून 2026
महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में बच्चों हेतु चल रहे बाल योग समर कैंप में चौथे दिन बाहेती भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया , योग गुरु ओम प्रकाश कालवा ने मां भारती के द्वीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारम्भ किया । समापन अवसर पर संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि योग के माध्यम से कठिन परिश्रम करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है, इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है । राठी ने इस हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया । योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा एवं उनकी टीम ने बच्चों को सहजता के साथ योग की अलग अलग क्रियाओं का अभ्यास करवाया एवं चरित्र निर्माण के टिप्स बताए । योगानन्द कालवा ने एक घण्टे देसी सपाटे लगाकर बच्चों को प्रेरित किया । शिविर सहसंयोजक संजय करवा ने बताया कि आज चौथे दिन 118 बच्चों, बड़े बुजुर्गो एवं महिलाओं की भागीदारी रही । बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु सुरेश भादानी, ओमप्रकाश सारस्वत उपस्थित रहे।







