श्रीडूंगरगढ टुडे 29 सितंबर 2026
जैसे-जैसे पंचायती राज चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे द्वेषतापूर्ण तरीके से सोशल साइट पर गलत अफवाहें फैलाने की घटना बढ़ती जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के जाखासर सरपंच राजू देवी द्वारा श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में थाना अधिकारी कश्यप सिंह को लिखित शिकायत पेश की है। परिवादिया ने दी जानकारी के अनुसार वो ग्राम पंचायत जाखासर में अभी प्रशासक नियुक्त है और वर्तमान में संरपच के चुनाव होने हैं और प्रार्थीयां व उसका परिवार इस बार भी संरपच का चुनाव हेतु तैयारी कर रहे हैं। 28 सितम्बर को भंवरलाल पुत्र दामाराम व रामलाल पुत्र रुधाराम जाट निवासीगण जाखासर नें अपने फेसबुक पेज पर कुछ असंवैधानिक पोस्ट लगाई है और उनको समाज व आमजन के बीच बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि उनके खिलाफ किसी भी तरह से ना तो कोई जांच चल रही है और ना ही किसी अन्य तरह की कोई अन्य कार्रवाई चल रही है।जो शिकायत दी गई है उसमें बताया गया की फेसबुक पेज पर इस तरह की पोस्ट की गई है।
रिकवरी और चुनाव पर रोक: पंचायती राज विभाग द्वारा 27 सितबंर 2026 में जारी दिशा निर्देशो के तहत बीकानेर जिले के जाखासर ग्राम पंचायत के वर्तमान संरपचों को वितीय गबन का दोषी माना गया है।इसके अलावा जाखासर सहित इन सभी चिन्हित जनप्रतिनिधियों पर तब तक चुनाव लडने की रोक (एनओसी न देना) लगाई जा रही हैं जब तक कि वे गबन की गई पूरी राशि सरकारी खजाने में जमा नही करा देते सटीक ऑडिट प्रक्रिया जारी : जिला परिषद और उपखंड अधिकारी की सर्तकता टीमें इस समय जाखासर के पिछले पांच वर्षों के कैश बुक, वाउचर और सामग्री खरीद बिलो का भौतिक सत्यापन कर ही है। जांच पूरी होने के बाद ही व्यक्तिगत गबन की सटीक अंतिम राशि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो या स्थानीय पुलिस की चार्जशीट में दर्ज की गई है।’
उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा प्रार्थीयां को बदमान करने एवं प्रार्थीयां की छवि गांव व समाज में खराब करने की अपराधिक नियत सें झूठी एवं मनघड़त बदमान व अपमानित करने के अपराधिक आशय से पोस्ट अपनी अपनी फेसबुक पेज पर की गई है । परिवादिया ने बताया कि समाज व गांव में अनावश्यक अपमान झेलना पड़ रहा है जबकि वास्तविकता यह हैं कि ऐसी कोई जांच इत्यादि प्रार्थीयां के विरूद्ध एसीबी या पुलिस थाना में नही चल रही है। पुलिस ने परिवादिया प्रशासक का परिवाद दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है ।











