श्रीडूंगरगढ टुडे 6 सितंबर 2026
आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने डिजिटल मोर्चे पर कमर कस ली है। पार्टी ने वार्डवार सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति कर संगठन का संदेश और सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। बीकानेर देहात भाजपा की ओर से श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले की विभिन्न निकायों के 188 वार्डों में सोशल मीडिया प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
निकाय चुनाव संचालन समिति के संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच के निर्देशानुसार एवं देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की सहमति से सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत ने ये नियुक्तियां की हैं। जिला संयोजक दीनदयाल जाजड़ा ने इसकी जानकारी दी।
नवनियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी अपने-अपने वार्डों में संगठन की गतिविधियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाएंगे।
निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा का फोकस अब सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है। वार्ड स्तर तक सोशल मीडिया प्रभारियों की तैनाती से पार्टी ने अपना डिजिटल नेटवर्क मजबूत किया है। श्रीडूंगरगढ़ में भी यह टीम चुनावी माहौल में पार्टी के प्रचार और संवाद को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धार देने का काम करेगी।
श्रीडूंगरगढ़ में सोशल मीडिया वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति, वार्ड क्रमानुसार
श्रीडूंगरगढ़ में सोशल मीडिया गतिविधियों को वार्ड स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त किए गए प्रभारियों में विनोद जोशी, दिनेश जोशी, महावीर सारस्वत, जीवराज ज्याणी, मुदित भादानी, संदीप तावनिया, साकिर भाटी, पंकज कुमार, भानु प्रताप सिंह तंवर, उदित नारायण प्रजापत, नंदू नाई, अनीश छिम्पा, सुभाष तरड़, इमरान काजी, रेवत सेन, रफीक तूनगर, विकास सारस्वत, योगेश सारस्वत, सुखबीर भार्गव, जितेंद्र आचार्य, रोहित कुमार बाहेती, ओम सिंह राजपुरोहित, रोहित कुमार, बनवारी लाल भाटी, धर्माराम सारस्वत, विनोद गुरावा, गणेश सिद्ध, नवीन कलानी, अमन कुमार, दिनेश व्यास, जितेंद्र झाबक, हितेश नाई, तेजपाल सिंह, प्रमोद बिश्नोई, पवन मोट, रजत आसोपा, शुभम सोनी, राहुल आसोपा, अभिमन्यु पारीक और अनिल बोहरा शामिल हैं।



