श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 जून 2026
राजस्थान मंत्रायलिक कर्मचारी संगठन पंजीकृत उप शाखा श्रीडूंगरगढ़ ने शनिवार को मुख्यमंत्री,प्रमुख शासन सचिव पंचायती राज विभाग के नाम उपखंड अधिकारी व पंचायत समिति के विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है।
संगठन के जयप्रकाश महावर ने बताया की पंचायती राज विभाग में कार्यरत 16080 कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में 1 जून 2026 से आंदोलनरत है।
संगठन का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा आज दिनांक शनिवार तक इन कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर किसी भी प्रकार का सकारात्मक निर्णय सरकार द्वारा नहीं लिया गया है,ना ही मांगों के संबंध में वार्ता हेतु किसी तरह की पहल की गई है
इन मांगों के संदर्भ में जब तक किसी भी प्रकार का सकारात्मक निर्णय नहीं होगा तब तक पंचायती राज विभाग मंत्रायलिक कर्मचारियों द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम तथा ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम सभा व वीबीरामजी योजना का पूर्ण रूप से बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में कर्मचारियों द्वारा 29 जून को आयोजित विशेष ग्राम सभा का पूर्ण रूप से पूरे राजस्थान में बहिष्कार किया जाएगा ।






