श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 जून 2026
मंगलवार सुबह श्री डूंगरगढ़ में महिला का अर्धनग्न शव मिलने के मामले में आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। थाना अधिकारी कश्यप सिंह राघव से मिली जानकारी के अनुसार बीदासर रोड वन भूमि पर एक अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद बीकानेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीएल मीणा, श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक घटनास्थल पर पहुंचे और मौका निरीक्षण किया गया।
वहीं, एफएसएल एमओयू टीम को भी बुलाया गया। मृतक महिला के शव की शिनाख्त के अलग-अलग प्रयास किए गए, मृतक महिला की पहचान बाली देवी निवासी झालावाड़ के रूप में हुई मृतक महिला फूलचंद भील के साथ श्री डूंगरगढ़ में ही रह रही थी, लेकिन फुलचंद गायब था। फूलचंद की तलाश की गई तो फूलचंद श्रीडूंगरगढ़ से फरार हो चुका था। फूलचंद ने महिला के पुत्र व अन्य लोगों को महिला के गुमशुदा होने की बात कह कर इस हत्या की वारदात को छुपाता रहा और यह कहकर निकल गया कि वह उसको ढूंढने के लिए जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटा पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी, क्योंकि आरोपी श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर के रास्ते कोटा के लिए निकला था। इस पर कोटा डीएसटी द्वारा आरोपी युवक को कोटा ग्रामीण इलाके से दबोच लिया गया।
आरोपी को श्री डूंगरगढ़ लाया गया और कड़ाई से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो गया। आरोपी ने पहले शराब पी और उसके बाद महिला को भी अत्यधिक शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में विशेष सहयोग कोटा डीएसटी प्रभारी उप निरीक्षक रोहित कुमार का रहा।
मृतका के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव महिला के पूर्व पति बालचंद को सुपर्द किया गया जिसका श्रीडूंगरगढ़ में सामाजिक संस्था के सहयोग से अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
जिस पति को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही थी, उसने जरूर महिला की हत्या कर दी लेकिन पूर्व पति ने आकर महिला के शव को लेकर अंतिम संस्कार करवाने में अपनी भूमिका निभाई।


