श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 जुलाई 2026
राजकुमार, श्याम सुंदर, संतोष कुमार सुपुत्र आईदान मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी विराटनगर, नेपाल ने सोमवार को श्री गोपाल गौशाला दुलचासर की गौमाताओं को सवा पांच किवंटल हरे चारे का पावन भोग लगवाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि राजकुमार की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू देवी ने भी चारा वितरण में सहयोग दिया। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं सहयोग कर्ताओ का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।




