श्रीडूंगरगढ टुडे 20 अगस्त 2026
रक्षाबंधन पर महिलाओं, बहनों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। प्रदेश सरकार ने नारीशक्ति को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि इस बार रक्षा बंधन पर नारीशक्ति मुक्त यात्रा राजस्थान की सीमा में कर पाएगी। इस बार नारी शक्ति 28 और 29 दो दिनों तक राजस्थान की सीमा में मुफ्त में यात्रा कर सकेगी। यह सुविधा एसी डीलक्स बसों को छोड़कर अन्य सभी बसों में लागू रहेगी। बता दे कि हर बार एक दिन के लिए यह सौगात दी जाती रही है लेकिन इस बार दो दिनों सह सुविधाएं नारीशक्ति मिलेगी।



