श्रीडूंगरगढ टुडे 11 अगस्त 2026
कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के नवनियुक्त महासचिव राधेश्याम सायच का वार्ड नंबर 4 एवं 7 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद कालूराम वाल्मीकि एवं पार्षद प्रतिनिधि नंदू वाल्मीकि ने साफा पहनाकर सायच का स्वागत किया।
इस अवसर पर वेदप्रकाश वाल्मीकि, मनीष सायच, देवकिशन भादू, कमल वाल्मीकि, मनीराम वाल्मीकि, बजरंग वाल्मीकि, हेमराज वाल्मीकि, पीटर मलघट, राकेश वाल्मीकि, मुकेश मलघट, विमल वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, मुन्नालाल एवं नरेश वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में वार्ड 4 एवं 7 के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



