श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में खेत में काम करते समय बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुआ।
पुलिस के अनुसार परमेश्वर पुत्र कालूराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका चचेरा भाई बीरबल जाट अपने खेत में सिंचाई के लिए लाइन बदलने का काम कर रहा था। परिवादी ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन काफी नीचे है और बीरबल ने लाइन बदलने के लिए लोहे का पाइप उठाया। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवी लाइन के तार से छू गया। तार के संपर्क में आते ही बीरबल को जोरदार करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया परिजन और आसपास के लोग उसको तत्काल श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बीरबल को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपर्द कर दिया इस मामले की जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंपी गई है।




