श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 मई 2026
श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गुरुवार को पुलिस प्रशासन नगर पालिका के साथ मिलकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। दुकानों के बाहर सामान रखने वाले अव्यवस्थित वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर रतनलाल राजेंद्र प्रसाद एएसआई रामस्वरूप बिश्नोई, देवाराम, राजकुमार बिश्नोई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और आरएसी जवान और कालका यूनिट सहित सभी मैदान में उतर चुके हैं। ताकि मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारी जा सके। मुख्य बाजार पुरानी नगर पालिका भवन गांधी पार्क एसबीआई बैंक सामने से दुकानों के बाहर रखें सामान हटवाए गए वह दुपहिया वाहन चालको से समझाइस भी की गई और कुछ वाहन जप्त भी किए गए। मुख्य बाजार में पूरे दिन अव्यवस्थाओं का आलम बना रहता है और इसी को देखते हुए आज पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया गया।




