श्रीडूंगरगढ टुडे 1 अगस्त 2026
1 आंध्र प्रदेश को आज नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मिल गया है। पीएम मोदी ने भोगापुरम हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सेमीकंडक्टर, बिजली और सड़क से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी।
2 जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए, स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए बहुत अहम है। मुझे इस सुअवसर पर उत्तर आंध्र की इस पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है।
3 प्रधानमंत्री ने आगे कहा, अल्लूरी सीताराम राजू जी ने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आज उसी धरती पर आंध्र प्रदेश के एक नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। यह एयरपोर्ट आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रनवे है। ये आंध्र के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉन्चपैड है। मैं आंध्र प्रदेश के लोगों को, देश के लोगों को बहुत बहुत बधाई देता हूं।
4 पीएम मोदी ने कहा, बीते 12 वर्षों में देश के विमानन क्षेत्र ने असाधारण प्रगति की है। 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट्स ऑपरेशनल थे, आज ये संख्या 166 हैं। एक समय था, जब हवाई उड़ानें सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित थी, एनडीए सरकार में आज छोटे शहर के साधारण लोग भी फ्लाइट से आ-जा रहे हैं।
5 मोदी बोले-पहले एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार पर थे, हमने परंपरा बदली; आंध्र प्रदेश में भोगापुरम एयरपोर्ट समेत 18000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू
6 भोगपुरम में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, दुनिया के सभी लोकतांत्रिक देश नए नेतृत्व की तलाश में संकट का सामना कर रहे हैं। भारत भाग्यशाली है कि उसके पास परखा हुआ नेतृत्व है। नरेंद्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल पूरे किए हैं और असाधारण काम किया है।
7 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पुणे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। तिलक स्मारक ट्रस्ट के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए अजीत डोभाल को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है
8 डोभाल भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। वह भारत-चीन सीमा वार्ता में भारत के विशेष प्रतिनिधि भी रहे हैं। डोकलाम गतिरोध को सुलझाने के लिए हुए कूटनीतिक प्रयासों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है
9 अब तक यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्रियों अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और इंदिरा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा वरिष्ठ नेता शरद पवार सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया जा चुका है
10 पुणे दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान मराठी लोकशाहीर, कवि और समाज सुधारक अण्णाभाऊ साठे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सरसबाग क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी मौजूद रहे। इस दौरान कई स्थानीय नेताओं और गणमान्य लोगों ने भी अण्णाभाऊ साठे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
11 संसद में भगवा पहनकर नुक्कड़ नाटक कर बुरे फंसे पप्पू यादव, स्पीकर ओम बिरला की नाराजगी के बाद FIR दर्ज
12 जंतर-मंतर प्रोटेस्ट;PM को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी, VIDEO में कहा- मैं 15 साल की, मेरी पहली और आखिरी गलती; दीपके बोले-क्या केस वापस होगा
13 2 साल के बेटे को हौदी में डुबोकर मार डाला, सोनीपत में पति के तानों पर महिला ने उठाया कदम; कहा था-वंश चलाने के लिए तेरी जरूरत नहीं
14 जुलाई में भरी सरकार की तिजोरी, पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन
15 अगस्त में मानसून को लेकर बुरी खबर, सितंबर में अल नीनो दिखाएगा प्रचंड रूप; बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
16 गुजरात के सूरत में 24 घंटे में 24 इंच बारिश, केरल में लैंडस्लाइड से 4 की मौत, अमरनाथ यात्रा स्थगित; राजस्थान-बिहार समेत 18 राज्यों में अलर्ट
17 रिपोर्ट- अमेरिका-इजराइल इस हफ्ते ईरान पर हमला कर सकते हैं, बिजली प्लांट-रिफाइनरी निशाने पर होंगे; ट्रम्प बोले- ईरान पर भरोसा खत्म हो रहा
==============================



