श्रीडूंगरगढ टुडे 3 अक्टूबर 2026
पंचायत राज चुनावों की आहट के साथ ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को आयोजित एक विशेष बैठक में पार्टी ने जिला परिषद और पंचायत समिति की सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा की।
बैठक के मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य जोन प्रभारी भगवान सिंह बाबा रहे। प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे,

जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिन्जाराम मेघवाल ने की। बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी दिशा-निर्देश जारी किए गए। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी मोड में सक्रिय होने पर जोर दिया।
पंचायत समिति वार बांटी गईं जिम्मेदारियां
आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पंचायत समितियों के संचालन की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। मंच से पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।

बैठक में यह कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में चम्पालाल देशप्रेमी, बंशीलाल प्रजापत, खेताराम गोयल, कमल बापेऊ, भेराराम पूनरासर, पुरखाराम पंवार, मंगलचंद बौद्ध, देवीलाल, अताउल्ला खान, मनोज श्रीदेव, माया बौद्ध, सिलोचना बौद्ध और मोहनलाल कांटिया सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











