श्रीडूंगरगढ टुडे 29 सितंबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के इंदपालसर गांव से खेत की तरफ मोटरसाइकिल लेकर जा रहे एक युवक के साथ ट्रैक्टर पर सवार व्यक्ति द्वारा रास्ता रोककर जाति सूचक गालियां निकालकर मारपीट की गई और युवक का मोबाइल छीन लिया। युवक द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद आरोपी युवक भड़क गया और परिवादी की ढाणी में अनाधिकृत रूप में घुस गया और युवक के साथ मारपीट की वही बीच बचाव करने आई परिवादी की गर्भवती पत्नी के साथ भी बदतमीजी की गई और लगा भंग की गई।
पीड़ित युवक द्वारा डायल 100 पर सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी युवक को डिटेन कर लिया। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक जितेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति अधिनियम की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक निकेत पारीक कर रहे हैं।

