श्रीडूंगरगढ टुडे 10 नवंबर 2026
सेरूणा थाना क्षेत्र में खेत में कीटनाशक का स्प्रे करते समय जहरीले प्रभाव की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बिदासरिया निवासी गोपीचंद पुत्र चेतनराम मेघवाल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि उसका चचेरा भाई हनुमानराम पुत्र फूसाराम मेघवाल रोही दुसारणा बड़ा में खेती का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह फसलों पर कीटनाशक का स्प्रे कर रहा था, जिससे जहरीले प्रभाव के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच एएसआई सोमवीर को सौंपी गई है।











