श्रीडूंगरगढ टुडे 27 सितंबर 2026
1 मन की बात का 138वां एपिसोड आज: पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को किया याद, जनगणना को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी
2 पीएम मोदी बोले- सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे, यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति का उदाहरण था; आगे भी करारा जवाब देंगे
3 पीएम मोदी ने कहा कि अशोक सिंहल 27 सितंबर 1926 को आज के ही दिन आगरा में उनका जन्म हुआ था। उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने समाज में रहकर तपस्वियों जैसा जीवन जिया। उन्होंने राम-जन्मभूमि आंदोलन को जो दिशा दी, जो ऊर्जा दी, आज उसी का परिणाम है कि हम अयोध्या में भव्य मंदिर को साक्षात देख रहे हैं। बता दें, सिंहल विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेता थे
4 चुनाव आयोग ने कामकाज के नियम बदले, अब बैठकों का एजेंडा पहले जारी होगा, IT सिस्टम की जांच होगी, SIR विवाद के बीच 9 फैसले लिए
5 ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन छात्रों का मौलिक अधिकार’,पुलिस कार्रवाई पर न्यायपालिका नहीं मूंदेगी आंखें- CJI सूर्यकांत
6 हिरासत में लिए गए CJP के आशुतोष रांका, ‘स्कूल ठीक करने’ को गए थे असम; हिमंत सरमा पर भड़के
7 राजनाथ बोले-पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हर कार्रवाई के लिए तैयार, आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती, राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे
8 पंजाब- छात्रा से रेप का आरोप, यूनिवर्सिटी में आग लगाई, छात्रों ने LPU में रातभर तोड़फोड़ की, दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम किया
9 मणिपुर में 2 नगा नागरिकों की हत्या, कुकी पर आरोप, CM बोले- कायराना हरकत; सितंबर में 13 की मौत, 7 महीने में 50 जान गई
10 चार साल में 111 सांसद-विधायकों ने पार्टी बदली, इनमें 26% भाजपा में गए, ADR रिपोर्ट में खुलासा; नगालैंड और बंगाल में सबसे ज्यादा मामले
11 उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण में टूटा मोहन यादव का पैतृक आवास, CM ने खुद चलाया हथौड़ा
12 80 विमान, 40 देश, 1500 कर्मी: जोधपुर में IAF का सबसे बड़ा हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ शुरू; दुनिया देखेगी भारत की ताकत
13 बोइंग 737 MAX विमान के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी, दोबारा लैंडिंग के दौरान नेविगेशन फीचर काम नहीं करता; भारत में इस मॉडल के करीब 102 विमान
14 रूस का UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन, जर्मनी-जापान का विरोध किया, सुरक्षा परिषद में 5 परमानेंट मेंबर, भारत 8 बार अस्थायी सदस्य रहा
15 केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, 4000 यात्री फंसे, यूपी में 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 मौतें; बिहार में बाढ़ से 500 घर डूबे, कोसी-गंडक उफान पर
16 भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का डेब्यू, कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 दूर
=============================











