श्रीडूंगरगढ टुडे 15 सितंबर 2026
कस्बे के आडसर बास, वार्ड 33 में स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर में भादवां सुदी पंचमी के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन होगा। आज मंगलवार रात मंदिर परिसर में 28वां भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। वहीं बुधवार सुबह 5:15 बजे से अखंड ज्योत प्रारंभ होगी और इसके साथ ही मंदिर परिसर में मेले का आयोजन होगा।
आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंडित कृष्ण शर्मा ने बताया कि 28वें विशाल जागरण एवं अखंड ज्योत के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी भक्तों से आयोजन में सपरिवार शामिल होकर बाबा के दर्शन एवं जागरण का लाभ लेने का आग्रह किया है।



