श्रीडूंगरगढ टुडे 10 अगस्त 2026
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को नगर पालिका की ओर से नगरीय क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में आयोजित रैली का शुभारंभ नगर पालिका भवन से हुआ। विधायक ताराचन्द सारस्वत के मार्गदर्शन तथा उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा एवं अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत के नेतृत्व में निकली रैली में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, नगरवासियों एवं नगरपालिका कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व पार्षद सत्यनारायण नाई, भरत सुथार, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, रामसिंह, पवन इंदौरिया, श्यामसुन्दर पुरोहित, अनिल मलघट सहित अनेक लोग शामिल हुए।

प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर बाइक पर सवार हुए। रैली नगरपालिका भवन से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति गीतों से शहर का माहौल देशप्रेम से सराबोर नजर आया। रैली में शामिल लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। रैली का समापन वापस नगरपालिका भवन पहुंचकर हुआ




