श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 जून 2026
निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दिनभर धार्मिक आयोजन हुए। इस दौरान दानदाताओं, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर गौसेवा की।सचिव रेवंत सिंह पड़िहार ने बताया मातृशक्ति ने भजन कीर्तन कर गौसेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।
केसरी ग्रुप 777 सूरत मुंबई ने गौमाताओं को सवा पांच किवंटल हरी सब्जी का पावन भोग लगवाया। वहीं बजरंग लाल मुंधड़ा, मोतीलाल मुंधड़ा, रघुनाथ मुंधड़ा,सत्यनारायण सुथार, फकीरचंद श्याम सुंदर मुंधड़ा,महेश बीकानेर, दिलीप मुंधड़ा, कमल किशोर मुंधड़ा, ने सामूहिक भंडारा कर 25 क्विंटल 51 किलो का गौमाताओं को हरी सब्जी का भोग लगाया। भंडारा वितरण में सहयोग भंवरलाल दर्जी मुरलीधर मुंधड़ा, गोविंद राम साडेला, जेठाराम सुथार शंकर लाल महिया, सत्यनारायण सेन,ने किया। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं सहयोग कर्ताओं व ग्रामीणों का आभार जताकर ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की।







