चौधरी कानाराम चोटिया एवं गंगा देवी चोटिया की स्मृति में निर्मित आधुनिक सुविधायुक्त लाइब्रेरी का लोकार्पण
श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 जून 2026
शनिवार को संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में चौधरी कानाराम जी चोटिया पुत्र रामनारायण जी चोटिया एवं श्रीमती गंगा देवी धर्मपत्नी चौधरी कानाराम जी चोटिया धीरदेसर चोटियान की स्मृति में निर्मित लाइब्रेरी का लोकार्पण परिवारजन एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, लुणाराम चोटिया, सहीराम आर्य, ईश्वरराम, राजेन्द्र कुमार, एडवोकेट बजरंगलाल चोटिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि दानदाताओं एवं कर्मशील मैनेजमेंट के सहयोग से इस छात्रावास में हाइटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा का मजबुत आधार स्तम्भ तैयार हुआ है जो भावी पीढ़ी के विकास के लिए आवश्यक था । महिया ने कहा समाज के दानदाता मैनेजमेंट कमेठी की पारदर्शिता पूर्ण प्रणाली एवं प्रभावी प्रबन्ध से प्रभावित है, साथ ही अल्प समय में ऐतिहासिक भवन के निर्माण से दानदाता अभिभूत है । मेनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी का आभार प्रकट करते हुए समाज के गौरवशाली इतिहास को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के प्रत्येक जन की संस्था में भागीदारी की अपील की।
इस अवसर पर बीकानेर छात्रावास ट्रष्ट के अध्यक्ष चेतराम थालोड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाराम चौधरी, पी आर गांधी, डॉ विवेक माचरा, दीप्ति चौधरी ने संस्था के इस गौरवशाली इतिहास में योगदानकर्ताओं के योगदान को अनुकरणीय बताते हुए मजबूत शिक्षा व्यवस्था हेतु अपने विचार रखे । संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए छात्रावास परिसर में अब तक किए गए कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यो का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में हड़मानाराम भाम्भू, धूड़ाराम डेलु, तुलछीराम गोदारा, नोपाराम जाखड़, मदनगोपाल आर्य, लक्ष्मणराम खिलेरी, पुरखाराम कुकणा, मुलाराम भादू, श्रवणराम जाखड़, भोमराज गाट, किशनाराम गोदारा, पी एल भादू, मोडाराम तरड़, भंवरलाल जानूं, सोहनलाल नैण, सहीराम गोदारा, गिरधारीलाल डेलु, सोहनलाल गोदारा, ताजाराम गोदारा, नेतराम गोदारा, प्रभुराम बाना, मनफूलराम भादू, चांदराम चाहर, तोलाराम जाखड़, हनुमान सारण, सुभाष सिहाग, रामलक्ष्मण गोदारा, कुम्भाराम सिद्ध, मोहनराम कुलड़िया, कोडाराम भादू, हड़मानाराम सारण, सुखराम बाना, राजेश पुनिया, आदूराम, भंवरलाल पोटलिया, तोलाराम हुड्डा, भंवरलाल रिंतोड़, गणेश पोटलिया, सुन्दरलाल गोदारा, मोहनलाल कस्वां, गोपालराम मुण्ड, मोहनलाल भादू, कुम्भाराम गोदारा, धर्मपालसिंह, पटवारी लुणाराम बाना, रेवंतराम चौधरी, तोलाराम सिहाग, एडवोकेट राजूराम जाखड़, केशराराम कड़वासरा, प्रेम कुमार बुड़िया, गोपाल सायच, ओमप्रकाश भादू, रामचन्द्र चोटिया, डालूराम कस्वां, जसवीर सारण, भंवरलाल पूनियां, संतोष गोदारा, मोहनलाल भादू, भंवरलाल सारण, रामेश्वरलाल डेलु, सीताराम सिहाग, धर्मपाल बांगड़वा, शंकरलाल भुंवाल, सुल्तान डूडी, रेवंतराम खिलेरी, लक्ष्मीनारायण भादू, संगीता बेनीवाल, मधु आर्य, कुम्भाराम घिंटाला, डूंगरराम गोदारा, सहीराम सायच, भंवरलाल खिलेरी, सहिराम आर्य, रामचन्द्र गीला, हंसराज गोदारा, जैसाराम कुलड़िया, गोपाल खिलेरी, भंवरलाल जाखड़, पन्नालाल डेलु, रामलाल जाखड़, श्यामसिंह सारण सहित समाज की महिला शक्ति एवं युवा शक्ति उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू एवं दानदाता परिवारजन, लुणाराम चोटिया, सहीराम आर्य, ईश्वर राम चोटिया, राजेन्द्र कुमार, एडवोकेट बजरंगलाल चोटिया ने सभी का आभार प्रकट किया ।









