श्रीडूंगरगढ टुडे 23 सितंबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका चुनाव जरूर सम्पन्न हो गए लेकिन चुनाव परिणामों के बाद आरोप प्रत्यारोप अब निचले स्तर तक पहुंच चुका है और कई तरह की टिप्पणियां सोशल साइट के माध्यम से देखने को मिल रही है। आज बड़ी संख्या में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने पहुंचे और थाना अधिकारी कश्यप सिंह राघव को अपना ज्ञापन सौंपा ।
माकपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व विधायक की गिरधारी लाल महिया के बारे में खिलाफ सोशल साइट पर कई तरह की आपत्तिजनक असंवैधानिक पोस्ट की गई है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में रोष है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
गौरतलब हैं कि इससे पहले विकास मंच पार्षद के खिलाफ भी टिप्पणी की गई थी जिसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। माकपा कार्यकर्ताओं को थाना अधिकारी कश्यप सिंह राघव ने आश्वासन दिया की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा लगातार अपील की जा रही है कि किसी भी तरह से सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करें अन्यथा पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।












