श्रीडूंगरगढ टुडे 5 सितंबर 2026
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रीडूंगरगढ़ अंचल में ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न शहरों में रह रहे प्रवासियों ने भी श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंदिरों और घरों में आकर्षक सजावट के बीच कान्हा के जन्मोत्सव की धूम रही। कहीं नन्हे-मुन्ने कान्हा और राधा की वेशभूषा में नजर आए तो कहीं भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
श्रीडूंगरगढ़ सहित महाराष्ट्र के भिवंडी, गुजरात के सूरत, कर्नाटक के बैंगलोर और मध्यप्रदेश के इंदौर,आसाम के सिलापथार,गुरग्राम,जम्मू कश्मीर, चेन्नई सहित विभिन्न शहरों से कान्हा के आकर्षक फोटो और वीडियो श्रीडूंगरगढ़ टुडे को भेजी
जन्माष्टमी के अवसर पर घरों और मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी एवं फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बच्चों ने कान्हा और राधा का रूप धरकर उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।
श्रीडूंगरगढ के प्रसिद्ध हनुमान धोरा मन्दिर,राम मंदिर , बिग्गा बास गणेश मंदिर,डागा ठाकुर जी मन्दिर, भिखामहाराज मन्दिर सहित अनेक मन्दिर प्रागणों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
इस तरह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार श्रीडूंगरगढ टुडे के पाठकों ने उत्सव की इन यादगार तस्वीरों को साझा कर जन्माष्टमी की खुशियों को और खास बना दिया।





राधा- रानी स्वरूप में रूप





को सजाया राधा स्वरूप


















श्रीडूंगरगढ़: कालूबास में भव्य भजन संध्या और माखन भोग के साथ संपन्न हुआ जन्माष्टमी महोत्सव
श्रीडूंगरगढ टुडे- कालूबास स्थित गिरधारीलाल मुकेश कुमार पारीक के निज निवास पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर 4 सितम्बर की रात्रि 8:30 बजे से एक भव्य भजन संध्या एवं माखन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में पंडित कैलाश जी सारस्वत श्रीडूंगरगढ़ ने अपने मधुर भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां दीं, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। भजनों की गंगा में गोते लगाते हुए समस्त श्री कृष्ण भक्तों ने भगवान बाल गोपाल की आराधना की।
कार्यक्रम के अंत में बाल गोपाल को माखन भोग अर्पित कर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में कालूबास सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ उठाया।




प्रसिद्ध हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में मनाया जन्मोत्सव मटकी फोड़ सहित हुए अनेक आयोजन संपन्न, जमकर की आतिशबाजी
श्रीडूंगरगढ़ टुडे-5 सितंबर 2026
स्थानीय प्रसिद्ध हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2026 धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
4 सितम्बर (शुक्रवार) को रात्रि 8:30 बजे से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बाल रूप द्वारा मटकी फोड़, भव्य भजन संध्या, छप्पन भोग एवं विशेष सजावट का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान बालरूपी राधा-कृष्ण नृत्य, बैंड-बाजा की प्रस्तुतियों और आकर्षक झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
पंडित शिवभगवान सिखवाल ने बताया कि रात्रि 12 बजे आरती के बाद भक्तों ने जमकर आतिशबाजी की केक काटकर श्री श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया श्रद्धालुओं ने खूब झूले -झूल कर आनंद उठाया
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भगवान बाल गोपाल के दर्शन किया







श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का पर्व हुआ भजन कीतर्न का आयोजन
श्रीडूंगरगढ टुडे 5 सितंबर 2026
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात्रि 9:00 बजे से 12:00 तक सत्संग भजन कीर्तन का आयोजन हुआ उसके तत्पश्चात कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया गौशाला प्रांगण में भजन कीर्तन का श्रवण करने एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के दौरान बड़ी सँख्या में गांव दुलचास सहित आसपास के कई गांव से बच्चे महिलाएं बुजुर्ग ने पधारें गौशाला कमेटी ने सभी कृष्ण भक्त श्रद्धालुओं का आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना की।






