श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 मई 202
नौतपा के बाद शनिवार को शहरवासियों व ग्रामीणों को राहत की सांस ली क्योकि पिछले काफी दिनों से सूरज के तेज किरणों से जीवन अस्त व्यस्त हो रखा थी। लेकिन शनिवार को अचानक बीकानेर जिले में आये तेज बंवडर ने एक बार तो ठंडक कर दी। इसके साथ ही शहर के लोगों को उस समय हडक़ंप मच गया जब उनके मोबाइल पर सायरन बजा जब देखा तो मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी जारी हुई है। चेतावनी में बताया कि अगले तीन घंटों में बीकानेर, चूरु, डीडवाना, कुचामन, गंगानगर, हनुमागढ़, नागौर, सीकर सहित कुछ ओर जिलों में ओलावृष्टि, बारिश के साथ बहुत तेज तूफान आने की संभावना है। समय दिया शाम बजे से 7 बजे के बीच तूफान आने की संभावना है। विभाग में रेड अलर्ट में पेड़, बिजली खंभे, सोलर पैनल, होर्डिंग्स व अन्य कमजोर संरचनाओं के पास खड़े होने से मना किया है। वाहन चालक को विशेष सावधानी बरतने की बात कही व बिजली के उपकरणों करें और धामु की वस्तुओं को नहीं छूने की सलाह दी है।




