श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 जून 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की श्रीडूंगरगढ़ नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा नगर अभ्यास वर्ग के दौरान की गई। कार्यक्रम में संगठन के इतिहास, विचारधारा, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
अभ्यास वर्ग में बीकानेर जिले के जिला प्रमुख अशोक सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एबीवीपी की विकास यात्रा एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संगठन के सिद्धांतों और कार्यपद्धति की जानकारी देते हुए आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

नई कार्यकारिणी में महेंद्र सिंह तंवर को नगर अध्यक्ष एवं राघव लखोटिया को नगर मंत्री नियुक्त किया गया। मनीष, लक्ष्मण, भैरूँ, बलवीर और नरेश को नगर सहमंत्री बनाया गया।

परमानंद को एसएफएस संयोजक तथा पिंटू को सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया। वहीं राव को एसएफडी संयोजक एवं लक्ष्मण को एसएफडी सहसंयोजक नियुक्त किया गया। गणेश को खेलो भारत अभियान का संयोजक बनाया गया।
विद्यालय विद्यार्थी कार्य के संयोजक आनंद तथा सहसंयोजक माधव मित्तल को जिम्मेदारी दी गई। सोशल मीडिया संयोजक राहुल शर्मा एवं सहसंयोजक गौतम शर्मा नियुक्त किए गए।

कार्यक्रम में जिला समिति सदस्य नरेंद्र सिंह सोढ़ा, पूर्व नगर मंत्री लालचंद मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




