श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 जून 2026
सामाजिक सरोकारों के तहत तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ की ओर से उपजिला अस्पताल को दो व्हीलचेयर भेंट की गईं। साथ ही एक जरूरतमंद परिवार को गुप्त रूप से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।
परिषद के सेवा प्रभारी अशोक झाबक की प्रेरणा से आयोजित इस सेवा कार्य में पहली व्हीलचेयर स्वर्गीय विजयसिंह पारख की पुण्य स्मृति में सुमति, रेखा, अमन एवं आयुष पारख (श्रीडूंगरगढ़-सिलीगुड़ी) द्वारा भेंट की गई। वहीं दूसरी व्हीलचेयर स्वर्गीय बाबूलाल बाफना एवं चन्दादेवी बाफना की स्मृति में राजकुमार एवं रमित बाफना (श्रीडूंगरगढ़-कालीकट) के सहयोग से उपलब्ध करवाई गई।

व्हीलचेयर उप जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी को सौंपी गईं। इस दौरान तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, सहमंत्री सुमित बरड़िया, सेवा प्रभारी अशोक झाबक, दीपक सेठिया एवं अभिजीत सेठिया मौजूद रहे।

डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने भामाशाह परिवारों और तेरापंथ युवक परिषद का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। परिषद पदाधिकारियों ने भविष्य में भी चिकित्सालय एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया।




