श्रीडूंगरगढ टुडे 19 जुलाई 2026
रविवार को बीकानेर में गुरूकुल बीएल मोहता सींथल प्रांगण के परिसर में जिला माहेश्वरी सभा के 31वें सत्र (2026-2029) के लिए चुनाव संपन्न हुए और श्रीडूंगरगढ़ के संजय करनाणी निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए।

चुनाव की प्रक्रिया केंद्रीय पर्यवेक्षक सीताराम राठी, बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के ललित झंवर, चुनाव सहयोगी अंकित तोषनीवाल चुनाव सहयोगी रमेश हुरकट ने चुनाव अधिकारी चुनाव संयोजक व चुनाव अधिकारी सीए श्यामसुदंर मूंधड़ा के निर्देशन में संपन्न करवाई गई।

अध्यक्ष पद के लिए एक करनाणी प्रस्तावक श्रीडूंगरगढ़ के श्रीभगवान चांडक अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा कार्यकरी मंडल सदस्य द्वारा किया गया। जिसका अनुमोदन अनिल सोनी बीकानेर ने किया। अन्य कोई प्रस्ताव नही आने पर मुख्य चुनाव अधिकारी एवं प्रादेशिक चुनाव पर्यवेक्षक ने संजय करनाणी के नाम के निर्विरोध चुनाव की घोषणा करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का अधिकार दिया। चुनाव बहुत ही शालीनता एवं शान्ती प्रद माहौल में सम्पन्न हुआ, इसके लिये मुख्य चुनाव अधिकारी एवं प्रादेशिक सभा चुनाव पर्यवेक्षक ने सदन का आभार जताया। करनाणी की नियुक्ति के बाद जिले भर से समाज के मौजिज लोगों ने उन्हें बधाई दी व श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी समाज में खुशी का माहौल छा गया।

श्रीडूंगरगढ पहुंचने पर किया अभिनंदन
बिकानेर जिला माहेश्वरी सभा दुसरी बार सर्वसम्मती निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनने पर संजय करनानी का महेश भवन बिग्गा बास पहुंचने पर समाज के लोगों ने फुलामाला व दुप्पटा पहनाकर उनका अभिंनदन किया। इस दौरान रामचंद्र राठी, सभा के स्थानीय अध्यक्ष नारायण कलानी, उपाध्यक्ष सोहनलाल बिहाणी, देवकिशन लखोटिया, श्रीनिवास सोमाणी, रामावतार करनाणी, अशोक करनाणी, श्रीजी झंवर, गौरीशंकर करनाणी गौरीशंकर मोहता, जीतु शेखावत, दीपक माली, मुकेश प्रजापत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।




